Posts

Showing posts from December, 2020

फिंगेश्वर ब्लॉक मुख्यालय से लगे ग्राम चैतरा में दिनदहाड़े मुरम का अवैध उत्खनन प्रशासन की सह पर हो रहा है मुरूम का अवैध गोरखधंधा

Image
फिंगेश्वर ,         गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक मुख्यालय से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत चैतरा में मुरूम का अवैध उत्खनन कर सैकड़ों टीप परिवहन किया जा रहा है उक्त मुरूम को फिंगेश्वर नहर से पतोरा तक बन रहे सड़क निर्माण कार्य में उपयोग किया जा रहा है । ग्राम चैतरा में स्थित मुरूम खदान में मुरूम खुदाई के लिए विभाग द्वारा किसी भी प्रकार से परमिशन नहीं है उसके बावजूद भी दिनदहाड़े मुरूम खुदाई कर सैकडो टीप मुरूम का अवैध परिवहन किया जा रहा है ।इस मामले को लेकर स्थानीय तहसीलदार फिंगेश्वर प्रेमु लाल साहू को सूचना करने के बावजूद भी मोके पर नहीं पहुंचे और न ही अवैध उत्खनन रोकने किसी भी प्रकार से कार्यवाही नहीं किया गया तब मामले की जानकारी खनिज विभाग को दिया गया लेकिन सूचना देने के बाद भी विभाग की टीम घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे। आपको बता दें कि इस पूरे मामले की जानकारी स्थानीय अधिकारी व जनप्रतिनियो को देने के बावजूद भी जब किसी ने  दिलचस्पी नहीं दिखाई तो इसकी जानकारी जिला कलेक्टर को भी दिया गया ।जिस पर उन्होंने मामले पर कार्रवाई कराने की बात कही लेकिन अभी भी माउंटेन चेन से मुरूम ...

जनसंघ मंच द्वारा निशुल्क प्राकृतिक एवं एक्यूप्रेशर से संबंधित स्वास्थ्य लाभ शिविर का आयोजन

Image
फिंगेश्वर,                  आज राजीम  के समीप आमंत्रण पैलेस के संचालक ईश्वरी साहू के विशेष सहयोग एवं जन संघ सेवक मंच के सदस्यों द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया शिविर के मुख्य अतिथि महासमुंद क्षेत्र के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू जी विशेष अतिथि महेश यादव जी चिकित्सक संस्थापक अध्यक्ष ज्ञानी दास मानिकपुरी विश्व एम एच आर एस प्रवर्तक/जनक एवं संघ के सेवक तेजराम साहू द्वारा सर्वप्रथम गणेश भगवान की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । आज के पूरे आयोजन का उद्देश्य एवं वर्तमान पीढ़ी को स्वस्थ रखने  प्राकृतिक चिकित्सा एक्यूप्रेशर योग पद्धति आसन व्यायाम प्राणायाम इन संयुक्त माध्यम से अपने शरीर को हम कैसे निरोगी व स्वस्थ रखें ऐसे लाभदायक कार्य परोपकार के कार्य डॉक्टरों के व्यर्थ के खर्च से बचने व ब्लड प्रेशर शुगर थायराइड ह्रदय रोग जैसे असाध्य रोगों पर महारत हासिल करने वाले डॉक्टर ज्ञानी दास मानिकपुरी अपने आत्मविश्वास एवं चिकित्सा पद्धति जो की नसों में ब्लड सरकुलेशन जड़ मस्तिष्क को खोलना यहां तक कि पैरालिसिस जैसे मरीजों को उनकी पीड़ा से मुक्त करना का दावा वह सरलता से करते ...