Posts

Showing posts from January, 2024

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल मैं आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू का भव्य स्वागत

Image
फिंगेश्वर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल फिंगेश्वर में वार्षिकोत्सव "उड़ान 2024" अपने निराले अंदाज में आयोजित किया गया । मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री रोहित साहू जी रहे, उत्सव की अध्यक्षता श्री भागवत हरित जी ने की। समारोह का उद्घाटन माननीय विधायक महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।  सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे कलाकारों के द्वारा 'हम कथा सुनाते हैं श्री राम की....' की मनमोहक प्रस्तुति के साथ की गई। इसके अलावा कक्षा चौथी के छात्रों द्वारा सोशल मीडिया के अत्यधिक प्रयोग एवं उसके दुष्प्रभाव को बतलाने हेतु नाटक प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने क्लासिकल और राजस्थानी डांस की प्रस्तुति देकर अभिभावकों का मन मोह लिया इस दौरान मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने *बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दें*। संस्कार के अभाव में ज्ञान शून्य हो जाता है, पढ़ा लिखा व्यक्ति भी गलत आचरण करने लग जाता है। विशिष्ट अतिथि श्री भागवत हरित जी ने अपने उद्बोधन मे कहा...

दीपावली की तरह मनाया गया राम जी के प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव

Image
दीपावली की तरह मनाया गया राम जी के प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव जगह-जगह प्रसाद बटे कहीं खिचड़ी कहीं हलवा, कहीं खीर पुडी 11000 दिए जलाए गए जबरदस्त आतिशबाजी जय श्री राम जय हनुमान के नारे गूंजे फिंगेश्वर नगर के सभी मंदिर देवालयों में जैसे ही रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की सूचना अयोध्या से मिली तुरंत ही सभी मंदिरों में श्री राम जानकी भगवान लक्ष्मण बजरंगबली की पूजा अर्चना कर भव्य आरती कर प्रसाद वितरण किया गया मंदिरों के सामने पटाखे फोड़े गए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं समस्त नगर वासी राम भक्तों ने जय घोष के नारे लगाते हुए हनुमान चालीसा का पाठ श्री राम जी की स्तुति की आज के दिन को पूरे नगर में बड़े ही भव्यता के साथ दीपावली की तरह मनाया जाने का संकल्प लेकर समस्त नगर वासियों ने अपने घरों में दीप जलाए व्यापारियों ने अपने दुकानों के सामने दीप जलाए रानी श्याम कुमारी चौक से शिवाजी चौक तक पूरे नगर में सुंदर लाइटिंग , भगवा ध्वज लगाए गए इतना आकर्षक और भाव्य वातावरण आज के दिन को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास युवाओं ने किया यहां तक की नगर की सजावट को भव्यता को ड्रोन के माध्यम स...