Posts

श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई फिंगेश्वर के पदाधिकारी का पुनर्गठन संपन्न हुआ

Image
  जितेंद्र शर्मा दोबारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किए गए फिंगेश्वर  श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी जी के निर्देशानुसार गरियाबंद जिला अध्यक्ष श्याम किशोर शर्मा के नर्देशानुसार   सूचना के आधार पर फिंगेश्वर ब्लॉक पत्रकार संघ का गठन स्थानीय विश्राम ग्रृह में सभी पत्रकारों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया गया देशबंधु वरिष्ठपत्रकार जितेंद्र शर्मा को उनके पूर्व कार्य कल  के अनुभव व्यवहारिक दृष्टिकोण एवं संगठन में आपसी सामंजस्य को देखते हुए दोबारा अध्यक्ष पद हेतु मनोनीत किया गया संघ के संरक्षक के रूप में वरिष्ठ पत्रकार नवभारत अरेंद्र पहाड़िया ने शेष पदाधिकारी के नाम की घोषणा की जिसमें मुख्य रूप से नगर उपाध्यक्ष योगेश सिंह ठाकुर दबंग दुनिया ग्रामीण उपाध्यक्ष भागीरथी सिंन्हा हरिभूमि, महासचिव जितेंद्र सिन्हा दैनिक भास्कर, जिला प्रतिनिधि अजीज खान, सचिव उरेंद्र साहू हरिभूमि सह सचिव थानेश्वर बंजारे कोषाध्यक्ष युवराज सिन्हा एवं विशेष आमंत्रित सदस्य अंकुर पहाड़िया अंकित पहाड़िया टिकेंद्र सिन्हा मनोनीत किए गए संरक्षक अरेंद्र  पहाड़िया ने समस्त पदाधिकारी को बधाई दी एवं संघ की ...

जनपद पंचायत फिंगेश्वर शपथ ग्रहण कार्यक्रम में रहा सन्नाटा

  नगर के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व पत्रकारों को भी नहीं बुलाया गया  फिंगेश्वर  चुनाव आयोग द्वारा जारी आदेश अनुसार 7 मार्च शुक्रवार को जनपद पंचायत फिंगेश्वर कार्यालय में नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों जनपद अध्यक्ष जनपद उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण कराया गया शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नगर के किसी भी सत्ताधारी पार्टी बीजेपी कांग्रेस अन्य दल के जनप्रतिनिधीगण और न हीं पत्रकार मीडिया के लोगों को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया  शपथ ग्रहण के दौरान नवनिर्वाचित  सदस्यों के परिवार के सदस्य ससुराल पक्ष के  लोग स्वयं जनपद अध्यक्ष के परिवार के सदस्य भी जनपद शपथ ग्रहण समारोह के सभा कक्ष से बाहर नजर आए उनके रिश्तेदारों ने बताया की हमें अनुमति नहीं है कार्यक्रम से पर्वव वे बड़े ही खुश थे और शपथ ग्रहण देखने आए थे लेकिन उन्हें विभागीय अधिकारियों के द्वारा कोई मान सम्मान नहीं मिला भाजपा के जनप्रतिनिधि नेता  भी आमंत्रित नहीं किए गए न हीं पत्रकारों को मीडिया वालों को किसी प्रकार का आमंत्रण दिया गया इस संबंध में पत्रकार संघ अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वप्निल ध्रुव से शिकायत की उन्होंने बताया क...

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

Image
वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित अध्यक्ष चुने गए सर्वदलीय बैठक मैं कृषि महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु पहला की गई विधायक रोहित साहू का आभार व्यक्त किया गया बैठक में फिंगेश्वर  स्थानीय विश्राम गृह में नगर के सर्वांगीण विकास को लेकर सर्व दिलिय बैठक आयोजित की गई बैठक में फिंगेश्वर नगर के भाजपा कांग्रेस वरिष्ठ बुद्धिजीवी नगर अध्यक्ष पाषर्दगन महिला मोर्चा पत्रकारगन विशेष रूप से उपस्थित रहे सर्वप्रथम समिति के पदाधिकारी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित चुने गए उपाध्यक्ष वर्तमान नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष धनराज सूर्यवंशी सचिव किरणेश सोनी सह सचिव अशोक साहू  कोषाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सकोषाध्यक्ष दीपक श्रीवास वर्तमान पार्षद नियुक्त किए गए एवं विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में रिटायर्ड जज शिवाजी राव धुर्वे मनोनीत किए गए इस अवसर पर नगर में  नवनियुक्त नगर अध्यक्ष धनराज सूर्यवंशी का शाल श्रीफल एवं गुलाल लगाकर स्वागत सम्मान किया गया एवं समस्त पार्षद गणों का स्वागत सम्मान गुलाल लगाकर किया गया सभी ने भारत माता के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर  पुष्प अर्पित किया बैठ...

नगर पंचायत अध्यक्ष हेतु कांग्रेस के धनराज सूर्यवंशी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की

Image
15 वार्ड के पार्षद चुनाव में सात निर्दलीयों मैं चुनाव जीतकर सभी पार्टियों का गणित फेल किया है  पांच भाजपा से तीन कांग्रेस पार्षदों ने जीत दर्ज की  फिंगेश्वर  चुनाव के परिणाम आते ही मतगणना स्थल से मौलि माता दर्शन हेतु विजय जुलूस निकल गया जिसमें नगर अध्यक्ष धनराज सूर्यवंशी समस्त जीते हुए पार्षद भाजपा कांग्रेस एवं निर्दलीय प्रत्याशी एक साथ नगर मुख्य मार्ग होते हुए माता का दर्शन किया पुराने बस स्टैंड में व्यापारियों ने आम  जनता ने गुलाल लगाकर पटाखे फोड़ कर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की  पंचायत चुनाव के परिणाम रिटर्निंग अधिकारी डिंपल ध्रुव एवं सहायक अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पंचायत के द्वारा अधिकृत जानकारी अनुसार नगर अध्यक्ष हेतु कांग्रेस के राजेंद्र धनराज सूर्यवंशी ने 2606 वोट प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के उत्तम राजवंशी ने 2062 वोट प्राप्त किया दोनों के मतदान में 544 वोटो से हराकर नगर पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की नगर में 15 वार्ड के लिए सात निर्दलीयों ने जीत दर्ज की   भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष जगदीश यादव वार्ड नंबर 8 से जीत दर्ज की कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनिल च...

भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया

Image
निषाद राज निषादों के राजा का उपनाम है वे ऋृंगवेपुर (वर्तमान प्रयागराज )के महाराजा थे उनका नाम महाराज गुहराज निषादराज था वे निषाद समाज के थे और उन्होंने ही वनवास काल में राम सीता तथा लक्ष्मण जी को अपने सेवकों के द्वारा गंगा पार करवाया था गुरु निषाद राज की जयंती चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी को आती है जो कि इस बार आज दिनांक 16 तारीख दिन गुरुवार को है निषाद समाज आज भी उनकी पूजा करता है निषाद राज के काल में ही केवट ने प्रभु श्री राम को गंगा पार करवाया था वनवास के बाद श्री राम जी  ने अपनी पहली रात अपने मित्र निषाद राज के यहां बिताई थी  आज पंचकोशी धाम फ़णिकेश्वर नाथ  की पावन भूमि फिंगेश्वर नगर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री भक्त गुहा निषाद जयंती बड़ी भव्य तरीके से मनाई गई यह आयोजन बालाजी मंदिर फुलवारी प्रांगण में प्रातः 9:00 बजे रखा गया था तत्पश्चात भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा फिंगेश्वर नगर के नया बस स्टैंड के मार्ग में पुष्प वर्षा एवं जल पिलाकर किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से मोहन शर्मा मुकेश साहू धनंजय हरित अमन शर्मा ओम शर्मा...

राजा दशहरा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

Image
  रात्रि में रही लाखों की भीड़  सांसद विधायक एवं छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं ने राजा नीलम बहादुर को बधाई दी  क्षेत्र का प्रसिद्ध राजा दशहरा महोत्सव जो की पांच मंदिर ट्रस्ट कमेटी द्वारा आयोजित किया गया था आज के दिन कुलदेवी मावली माता के दर्शन करने लाखों भक्त पहुंचे पंचदेव मंदिर बालाजी मंदिर सभी जगह भक्तों की भीड़ रही राजशाही परंपरा का पालन करते हुए वर्तमान राजा नीलेंद्र बहादुर सिंह एवं उनके परिवार के सदस्य ट्रस्टी गन एवं नगर के वरिष्ठ नागरिक गण पाषर्दगन के साथ मौली माता में पूजा अर्चना एवं सभी मंदिर देवालयों में पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया  एवं नगर वासियों व क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि हेतु प्रार्थना की रात्रि में राजा नीलेंद्र बहादुर को दशहरा पर्व की बधाई देने सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी वर्तमान विधायक रोहित साहू पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल विष्णु देव साय जी के दामाद श्री कुंवर जी आनंद मतावले एवं अनेकों क्षेत्र के नेताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी सभी अतिथियों के लिए भोज की व्यवस्था की गई थी  पूरे नगर में जलसा मंदिरों में जगमगाती लाइट सड़कों पर रंग बिरंगी सजावट के साथ अनेकों मिष्...

भाजपा सरकार सुशासन की सरकार है- विधायक रोहित साहू

Image
किसी भी भ्रष्ट अधिकारी को बख्सा नहीं जाएगा जामगांव जिला जन समस्या निवारण शिविर मैं जनता की शिकायतों का विधायक ने तुरंत निराकरण कराया  फिंगेश्वर  विकासखंड फिंगेश्वर के  आश्रित ग्राम जामगांव हाई स्कूल मैदान में आयोजित जिला जन समस्या निवारण शिविर मैं समस्त विभागों के अधिकारियों की उपस्थित रही आयोजित कार्यक्रम में राजीम क्षेत्र के विधायक रोहित साहू द्वारा शिविर का शुभारंभ किया गया प्रत्येक विभाग के स्टॉल में जा जाकर विधायक ने समस्त अधिकारी एवं उपस्थित कर्मचारियों से जनता से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली भाजपा सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिले इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया उन्होंने कड़े शब्दों में विभागीय अधिकारियों की क्लास लेते हुए कहां की भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार की शिकायत से लिप्त अधिकारी को बख्सा नहीं जाएगा वे अपना बोरिया बिस्तर बांध ले  विद्युत विभाग के फिंगेश्वर प्रभारी पर लेनदेन की शिकायत शिविर में रखी गई आवास योजना में भी पैसे की लेनदेन की शिकायत रखी गई ग्राम खेर झीटी मैं श्मशान घाट हेतु चयन किए गए स्थल स...