राजा दशहरा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया
रात्रि में रही लाखों की भीड़
सांसद विधायक एवं छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं ने राजा नीलम बहादुर को बधाई दी
क्षेत्र का प्रसिद्ध राजा दशहरा महोत्सव जो की पांच मंदिर ट्रस्ट कमेटी द्वारा आयोजित किया गया था आज के दिन कुलदेवी मावली माता के दर्शन करने लाखों भक्त पहुंचे पंचदेव मंदिर बालाजी मंदिर सभी जगह भक्तों की भीड़ रही राजशाही परंपरा का पालन करते हुए वर्तमान राजा नीलेंद्र बहादुर सिंह एवं उनके परिवार के सदस्य ट्रस्टी गन एवं नगर के वरिष्ठ नागरिक गण पाषर्दगन के साथ मौली माता में पूजा अर्चना एवं सभी मंदिर देवालयों में पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया
एवं नगर वासियों व क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि हेतु प्रार्थना की रात्रि में राजा नीलेंद्र बहादुर को दशहरा पर्व की बधाई देने सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी वर्तमान विधायक रोहित साहू पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल विष्णु देव साय जी के दामाद श्री कुंवर जी आनंद मतावले एवं अनेकों क्षेत्र के नेताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी सभी अतिथियों के लिए भोज की व्यवस्था की गई थी
पूरे नगर में जलसा मंदिरों में जगमगाती लाइट सड़कों पर रंग बिरंगी सजावट के साथ अनेकों मिष्ठान एवं खेल खिलौने की दुकान बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन पूरे नगर की दुकानें पंडालों से सजी हुई थी चौक चौराहे पर क्षेत्र की जनता के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था राजा की शोभायात्रा आकर्षक झांकी के साथ निकाली गई भगवान रामचंद्र जी भगवान बालाजी के रथ, आगे आगे सॉन्ग देवता शस्त्र लिए सैनिकों का दल बाजे गाजे के साथ निकली गई शोभायात्रा में नगर के सभी युवा वृद्ध शुभचिंतक ट्रस्ट के शिवकुमार सिंह ठाकुर
रमेंद्र सिंह ठाकुर आनंद वर्धन ठाकुर पंकज शर्मा रवि तिवारी विकास तिवारी विशेष सहयोगी बिसौहा हरित डोंगर सिंह मरकाम संकादीक चौबे जितेंद्र सिंह ठाकुर अनिल चंद्राकर शरद चतुर्वेदी संतोष ठाकुर विनोद यादव अतुल श्रीवास्तव मनीष हरित धनंजय हरित हर नारायण सूर्यवंशी राजू साहू शोभा यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे महल से पुराना बस स्टैंड होते हुए हाई स्कूल मैदान में राजा के विजय तिलक की खुशी में असत्य पर सत्य की जीत का आनंद मनाते हुए जबरदस्त आतिशबाजी की गई रानी श्याम कुमारी चौक मैं राजा द्वारा स्थापित मूर्ति की पूजा अर्चना कर पुनः महल के लिए लौटे जहां अपने निजी स्थान पर पहुंच विश्राम के समय क्षेत्र के लोगों ने उनसे भेंट मुलाकात की राजा द्वारा उनका अभिवादन स्वीकार करते हुए उन्हें भेंट स्वरूप पान खिलाया यह एक पौराणिक पारंपरिक व्यवस्था वर्षों से चली आ रही है जिसे वर्तमान राजा निलेद्रं बहादुर ने भी पूर्वजों की प्रसिद्धी एवं परिवार व क्षेत्र की मर्यादा अनुसार संस्कारों को निभाया किसी भी प्रकार के अप्रत्याशित घटना के समाचार प्राप्त नहीं हुए पुलिस प्रशासन नगर प्रभारी अनूप वर्मा जी के नेतृत्व में पुलिस विभाग का बाल चौक चौराहे पर मुस्तादी से सेवा देते हुए राजा महोत्सव में अपना भरपूर योगदान दिया विद्युत व्यवस्था जल की व्यवस्था का विशेष ध्यान क्षेत्र वासियों के लिए रखा गया पार्किंग के लिए अलग-अलग जगह पर व्यवस्थाएं की गई थी लगभग 15 से 20हजार लोगों की भीड़ रात्रि भर महोत्सव का आनंद लेते दिखे



Comments
Post a Comment