Posts

Showing posts from July, 2023

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फिंगेश्वर ने अपना 75वां स्थापना दिवस सरस्वती शिशु मंदिर फिंगेश्वर में प्रतिभा सम्मान समारोह के रूप में मनाया।

Image
अभाविप ने आयोजित किया प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह नगर कार्यकारिणी की घोषणा छात्र नेता सुर्यश कश्यप बने नगर मंत्री। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फिंगेश्वर ने अपना 75वां स्थापना दिवस सरस्वती शिशु मंदिर फिंगेश्वर में प्रतिभा सम्मान समारोह के रूप में मनाया। जहां नगर के नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माता सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की पूजा अर्चना के साथ किया। कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला सहसंयोजक मोहित साहू परिषद प्रवक्ता के रूप अनंत सोनी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिर्फ विद्यार्थियों के लिए ही नहीं काम करती अपितु पूरे देश के हित में कार्य करने वाला संगठन है। यह दूसरे छात्र संगठन की तरह इस पिछलग्गू छात्र संगठन नहीं है। यह समय-समय पर देश के प्रमुख विषयों को उठाते आया है चाहे वह धारा 370 का विषय हो या फिर कश्मीर में तिरंगा फहराने की बात। जब कश्मीर में तिरंगे का अपमान हुआ था तब अभाविप ने 'कहा जहां हुआ तिरंगे का अपम...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया थाना का घेराव

Image
एसपी के आदेश पर भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में दी गिरफ्तारी नाबालिक अपहरण के मामले में पुलिस विभाग की लापरवाही थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग फिंगेश्वर विगत 6 जुलाई को फिंगेश्वर थाना के अंतर्गत ग्राम खुटेरी नाबालिक के अपरहण के मामले में आरोपी पर कारवाही 22 दिनों तक नहीं किए जाने के विरोध में भाजपा मंडल द्वारा आज पुराने बस स्टैंड पर आम सभा में वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस सरकार एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा पीड़ित परिवार को सहयोग नहीं मिलने को लेकर न्याय दिलाने के उद्देश्य से आज थाना घेराव हेतु पुराने बस स्टैंड से जनसैलाब हजारों की तादाद में फिंगेश्वर थाना पहुंचा भाजपा कार्यकर्ताओं ने एवं आम जनता ने भी ऐसे मामले में पुलिस की लापरवाही को देखते हुए सभी ने सहयोग के उद्देश्य हल्ला बोला जमकर नारेबाजी की गई पहले से ही पुलिस बल हजारों की तादाद में मेन गेट पर बेरी गेट लगाकर आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास महिला पुलिस के सहयोग से किया काफी समय तक झूमा झटकी और नारेबाजी चलती रही पुलिस दल का नेतृत्व कर रहे गरियाबंद जिले फिंगेश्वर थाना के प्रभारी एसडीओ पी प्रफुल्ल नायक  द्वारा...