Posts

Showing posts from May, 2021

*साहू समाज ने वेक्सीन के प्रति किया जागरूक*

Image
फिंगेश्वर,         *प्रदेश साहू संघ के आह्वान पर दिनांक 26 मई को नगर साहू समाज फिंगेश्वर द्वारा गणेशपुर में बाबा गोरखनाथ जी के जन्म जयंती के अवसर पर करोना महामारी के प्रति एवं वैक्सिंन टीका के प्रति लोगों को जन जागृत कराने हेतु नगर में रैली निकाली गई इस दौरान सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क पहनकर तथा सोशल डिस्टेंस का पूरा पालन किया गया तथा नगर के सभी चौक एवं बाजार स्थल में लोगों को टीका के संबंध में जानकारी दी गई एवम माँ कर्मा शक्ति कलश का नगर में भ्रमण किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला साहू संघ के सम्मानीय अध्यक्ष भुनेश्वर साहू जी उपस्थित रहे उन्होंने अपने उद्बोधन में कोरोना माहमारी से कैसे बचें एवम अधिक से अधिक टिका लगवाने एवम अपने गांव में ऑक्सिजन देने वाले पौधे पिपिल ,निम ,बरगद,जैसे पौधें के लगाने के लिये ग्रामीण साहू समाज एवम गांव के लोगो से अपील किया ,कार्यक्रम में राजू साहू युवा प्रकोष्ठ राजिम भक्तिन मंदिर समिति ने भी सम्बोधित करते हुए सभी नागरिकों को कोरोना टिका लगाने के लिये आग्रह किया साहू समाज के द्वारा कोरोना काल मे किये जा रहे जन सहयोग के बारे में जानका...

टूल किट मामले में भाजपाइयों ने फिंगेश्वर थाने में धरना प्रदर्शन किया

Image
फिंगेश्वर कांग्रेस के टूलकिट उजागर होने के बाद बौखलाहट में पूर्व मुख्यमंत्री माननीय डॉ. रमन सिंह जी सहित भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करवाया है । जिसके विरोध में 24 मई को प्रदेश के सभी थानों के सामने भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन करते हुए माननीय डॉ. रमन सिंह जी और भाजपा नेताओं के समर्थन में "#मैं_भी_हूँ_डॉ_रमन" एकस्वर में बोलते हुए,,,फिंगेश्वर थाने के सामने प्रदर्शन करते भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश साहू जी, श्री भागवत हरित जी(वरिष्ठ नेता), अशोक राजपूत जी(प्रदेश नमामि गंगे प्रमुख भाजपा), श्री जगदीश यदु जी(अध्यक्ष न पं),श्री प्यारेलाल सोनकर जी(मण्डल अध्यक्ष),, *# मैं_भी_हूँ_डॉ_रमन*

झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को श्रद्धांजलि स्वरुप आज 25 मई को आठवीं बरसी मनाई गई एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया

Image
फिंगेश्वर झीरमघाटी की 25 मई को 8वीं बरसी जनपद पंचायत फिंगेश्वर सभागार शहीदो को दो मिनट मौन धारण कर शहीद नंद कुमार पटेल शहीद विद्याचरण शुक्ल शहीद महेंद्र कर्मा शहीद उदय मुदलियार शहीद दिनेश पटेल शहीद योगेंद्र शर्मा शहीद अभिषेक गोलछा शहीद गोपी माधवानी सहित जीरम के सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कीया गया । जनपद अध्यक्ष पुष्पा साहू एंव उपाध्यक्ष योगेश साहू ने कहा शहीदो की बलिदान व्यर्थ नहि दिया जायेगा । उनके सपनो का छत्तीसगढ़ सकार हो के रहेगा । वही मुख्यकार्यपालन अधिकारी कृष्ण कुमार डहेरिया ने नक्सल वाद एंव आतंकवाद की विरोध मे शांति का शपथ दिलाई। इस मौके पर जनपद अध्यक्ष पुष्पा साहू, उपाध्यक्ष योगेश साहू, वरिष्ट काग्रेंसी एल्डरमेन ओम प्रकाश बंछोर जीवन दीप समीति सदस्य हरिशंकर श्रीवास्तव,जनपद विधायक प्रतिनिधि करीम खान, जितेन्द्र सिन्हा जगन्नाथ साहू, भागीरथी सिन्हा, टिकेन्द्र सिन्हा, हर्ष यादव, एस. डी. ए. आशिष कुलदीप

अवैध रूप से संचालित ओम साईं अस्पताल को गरियाबंद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील बंद किया।

Image
                    फिंगेश्वर।                               आज दोपहर गरियाबंद जिला स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा फिंगेश्वर  में संचालित अस्पताल ओम साईं अस्पताल के नाम से बरसों से संचालित है जिस के संचालक डॉक्टर हरीश हरित है स्वास्थ विभाग की टीम के प्रभारी एनआर नवरत्न मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गरियाबंद के नेतृत्व में टीम के सदस्य डॉ हरीश चौहान डॉ एके हूंमने डॉक्टर गजेंद्र ध्रुव एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जेडी वाहिले डॉक्टर पी कुदेशिया ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी तहसीलदार ओ पी वर्मा नायब तहसीलदार घनश्याम जंघेल एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अचानक अस्पताल में आकर छापा मार कारवाही की  मौके पर अस्पताल में चार-पांच मरीज बेड में पाए गए जिन्हें फिंगेश्वर स्वास्थ्य विभाग भेजा गया डॉक्टर कुदेशिया ने प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी की मौके पर मरीज के अलावा अधिकांश मात्रा में दवाइयां ऑक्सीजन सिलेंडर एंबुलेंस (इको)। वाहन पाया गया जांच में उक्त अस्पताल के पंजीयन संबंधी कोई वैधदस्तावेज नहीं मिले नर्सिंग होम एक्ट के तहत पंजीयन नहीं पाया गया किंतु मौके पर बेड में मरीज एडमिट थे और काफी दवाई स...

व्यापारी संघ फिंगेश्वर राजीम छुरा गरियाबंद के व्यापारियों ने व्यापार खोलने हेतु कलेक्टर से मुलाकात की

Image
फिंगेश्वर कलेक्टर ने दिया आश्वासन कहा व्यापारी शक्ति से करें गाइडलाइन का पालन । गरियाबंद जिले में 17 मई से 31 मई तक बढ़ाए गए लॉकडाउन के संबंध में फिंगेश्वर राजीम छुरा गरियाबंद व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिला मंत्री अरेंद्र पहाड़िया के नेतृत्व में गरियाबंद जिला के जिलाधीश निलेश क्षीर सागर से सौजन्य भेंट कर घोषित लॉकडाउन को शिथिल करते हुए जिले के सभी व्यापारियों को एक टाइम लिमिट में व्यापार खोलने की अनुमति प्रदान करें मांग रखी, फिंगेश्वर व्यापारी संघ अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा पूर्व नगर अध्यक्ष पार्षद अनिल चंद्राकर राजिम के व्यापारी गरियाबंद से ललित पारख विकास वह अन्य व्यापारी उपस्थित थे जिलाधीश को सोपे गए ज्ञापन में इन दिनों कोरोनावायरस संक्रमण के मरीज की प्रतिशत संख्या में कमी आना साथ ही लगातार टेस्टिंग एवं वैक्सीन की प्रक्रिया तेजी से जारी होने से क्षेत्र में पॉजिटिव हितग्राही में कमी आई है साथ ही मृत्यु दर भी कम हुई पूरे गरियाबंद जिले में अन्य जिलों की अपेक्षा शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए काफी सुधार देखने को मिला है इन्हीं...

वैक्सीन पर बेबुनियाद सूचनाओं पर ध्यान ना दें रूपसिंग साहू*

Image
फिंगेश्वर  रुपसिंग साहू सामाजिक कार्यकर्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग ने (नगर पंचायत फिंगेश्वर) वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंच कर वैक्सीन का पहला डोज लगवाया अपनी पत्नी श्रीमती  हेमलता साहू के साथ श्री साहू ने सभी से हाथ जोड़कर वैक्सीन लगवाने की अपील करते हुए दिखाई दिए साथ ही कहा कि इन दिनों देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से लोग डरे हुए हैं लेकिन अच्छी बात है कि तेजी से वैक्सीनेशन ड्राइव चल रहा है  क्योंकि संक्रमण से बचाव में वैक्सीन कारगार उपाय है कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में जिस तरह चिंताजनक स्थिति बनी हुई है इसे निपटने के लिए गंभीर प्रयास किया जा रहा है संक्रमण को फैलने से रोकने वाली सावधानी के साथ बड़े पैमाने पर इसके लिए लोग भी तेजी से आगे आ रहे हैं हालांकि कुछ लोगों के मन में इससे जुड़े कुछ सवाल भी ऐसे हैं इन सवाल का जवाब एवं भ्रम से दूर रहे सबसे पहले यह समझे कि हम एक महामारी के दौर से गुजर रहे हैं और इसमें वैक्सीन हमारी सबसे बड़ी रक्षा एवं सुरक्षा कवच है इसलिए लोगों को चाहिए कि अपनी जानकारियों के स्रोत सही रखें और किसी भी भ्रम ...

तहसील कार्यालय फिंगेश्वर परिसर में जिलाधिकारियों एवं फिंगेश्वर व्यापारियों द्वारा आगामी 17 मई से लॉकडाउन को लेकर सुझाव व परामर्श मांगे गए

Image
फिंगेश्वर गरियाबंद जिले में 17 मई प्रातः 6:00 बजे तक घोषित लॉकडाउन के संबंध में आगामी आदेश जिलाधिकारी के द्वारा जारी होना है इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा विभागीय अधिकारी जेडी वाहिले सर को राजीम व्यापारी संघ एवं फिंगेश्वर व्यापारी संघ की राय मशवरा हेतु आज फिंगेश्वर तहसील परिसर पर औपचारिक चर्चा हेतु भेजा गया उक्त परिसर में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अनुविभागीय अधिकारी वाहिले सर फिंगेश्वर तहसीलदार घनश्याम जंघेल जी राजिम थाना प्रभारी बघेल जी फिंगेश्वर थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर खंड चिकित्सालय अधिकारी डॉक्टर पी कुदेशिया एवं फिंगेश्वर नगर के व्यापारी संघ के पदाधिकारी सदस्यगण पत्रकार साथी विशेष रूप से उपस्थित थे श्री वाहिले द्वारा उपस्थित जनों को अवगत कराते हुए कहा गया कि गरियाबंद जिले में कोरोना संक्रमण एवं मृत्यु दर में विगत दिनों कुछ कमी महसूस की गई है फिर भी हमें सुरक्षित रहने के लिए शासन की गाइडलाइन का पालन करना आवश्यक है साथ ही उन्होंने व्यापारियों से सुझाव लिए ताकि आर्थिक व्यवस्था को भी सुधारा जा सके सदस्यों द्वारा संघ की ओर से सभी व्यापारियों को प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे ...

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घर घर पहुंच कर लोगों को कर रहे जागरूक

Image
फिंगेश्वर     ग्राम पंचायत बोडकी एवं ग्राम पंचायत बिजली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घर घर पहुंच कर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ज्ञात हो कि प्रथम पंचायत मंत्री विधायक अमितेश शुक्ल जी के मार्गदर्शन में एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान "मेरा बूथ, कोरोना मुक्त" को सफल बनाने के लिए जोन कांग्रेस कमेटी छुहिया चरोदा के द्वारा  अभिनव पहल करते हुए घर घर पहुंच कर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं एवं कोरोना मरीजों का हाल-चाल जानकर यथासंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दे रहे हैं। साथ साथ बेमौसम बारिश के कारण रबी फसल बर्बाद हुआ है जिस पर भी किसानों को संवेदना व्यक्त कर शासन प्रशासन से मदद दिलवाने का भरोसा दिया गया। उक्त अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू के साथ जॉन कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सिन्हा , सेक्टर अध्यक्ष रुमन यादव , बिजली सरपंच प्रतिनिधि पिलाचंद माण्डले, बोडकी उपसरपंच नेतराम सिन्हा, बोडकी बुथ अध्यक्ष डयालाल ध्रुव कांग्रेस कार्यकर्ता पुनित राम साहू, सीताराम साहू, जोहत राम थ्रूव प्रीतम घृतलहरे, ...

मिडिया से जुड़े समस्त संवाददाताओं को दुर्घटना बीमा ,आवास , बीमारी मे उचित ईलाज का लाभ देने की सीएम से मांग :-रुपसिग साहू

Image
  गरियाबंद । रूपसिंग साहू सामाजिक कार्यकर्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग ने मान,श्री भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री छ०ग० एवं मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन जी छत्तीसगढ़ शासन महानदी भवन अटल नगर नया रायपुर पत्र क्रमांक 021/022 दिनांक 12/5/21 दिन बुधवार को पत्र लिख कर मांग की जिला जनसंपर्क अधिकारी के माध्यम से सभी की सूची बनाकर छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा जिला एवं विकास खंड स्तर पर पत्रकारों को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना में शामिल किए जाने साथ ही अन्य गंभीर बीमारियों एवं कोरोना पीड़ित होने पर निजी एवं सरकारी अस्पतालों में प्राथमिकता के साथ उचित उपचार की व्यवस्था करने एवं गृह निर्माण मंडल रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित योजना अंतर्गत मकान/आवास आवंटन में प्राथमिकता दिए जाने की मांग/ शामिल किया जाए वर्तमान स्थिति में छत्तीसगढ़ प्रदेश में कहर बरपा रहे हैं कोरोना वायरस महामारी कोविड-19 जैसे बीमारी से लगातार हो रही मौतों से  छत्तीसगढ़ में आफत की स्थिति बनी हुई है जिसमें कोरोना जैसे बीमारी योद्धाओं के रूप में लगे पत्रकार इलेक्ट्रॉनिक प्रिंट व सोशल मीडिय...

*पत्रकारों को बीमा कवर प्रदान करे सरकार-सभापति अर्चना डॉ दिलीप साहू*

Image
फिगेश्वर,            वर्तमान स्थिति में छत्तीसगढ़ में कहर बरपा रही है कोरोना वाइरस इससे निजाद पाने के लिये हमारे फ्रंट लाइन वारियर्स  डॉक्टर नर्स  स्वस्थ्य कर्मी  पुलिस विभाग बिजली विभाग , दिन रात जान जोखिम में डाल कर हम सबको सुरक्षित करने मेहनत कर रहे है वर्तमान में हमारे संवेदनशील छत्तीसगढ़ सरकार श्री भूपेश बघेल जी राज्य के सभी पत्रकार साथियो को फ्रंट लाइन वारियर्स का दर्जा दिया है उसका मैं अभिनंदन स्वागत करती हूं पर वर्तमान समय बहुत ही संकट का दौर चल रहा कोरोना वाइरस एकदम हावी है इस समय भी हमारे पत्रकार साथी जान जोखिम डाल के कोरोना गाइड लाइन को धरातल में उतारने के काम कर रहे है आज का युग प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया का है इनके बगैर चल नही सकते  मैं अर्चना डॉ दिलीप साहू सभापति जनपद पंचायत फिंगेश्वर माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी  को धन्यवाद देती हूं कि पत्रकारों को फ्रंट लाइन वारियर्स का दर्जा दिया साथ ही निवेदन करती हूं कि हमारे थर्ड आई पत्रकार साथियों को  शासन की ओर बीमा कवर  प्रदान करने की महान कृपा करें

18+के युवा -युवती जरूर लगवाए कोरोना वैक्सीन -सभापति अर्चना साहू*

Image
फिंगेश्वर,          जनपद सभापति अर्चना डॉ दिलीप साहू प्रेस के माध्यम से 18+के सभी युवा,-युवती से मार्मिक अपील की है कि मैं 8-05-021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जा कर बहुत ही प्रसन्नता से कोरोना वाइरस की -को-वैक्सीन टिका लगा ली मेरे साथ साथ मेरी  बेटी भी टिका लगवाई है हमारे घर के सभी सदस्य पति सास ससुर टिका लगवा चुके है  वर्तमान में कोरोना वाइरस की तीसरी स्टेप चालू होने वाली मैं हाथ जोड़कर आप सभी से निवेदन करती हूं कि जल्द से जल्द वैक्सीन सेंटर जा कर टिका लगवाए टिका की हमारे फेफड़ों को डेमेज होने से बचा सकता है  कोरोना का अटैक सबसे ज्यादा  फेफड़ों पर ही होता हैं  टिका लगवा कर आप अपने को तो सुरक्षित कर ही रहे हैं साथ ही अपने परिवार आस पड़ोस व गांव  व देश को भी कोरोना से सुरक्षित कर रहे है-  को-वैक्सीन बहुत ही सुरक्षित है लगाने के बाद हमे किसी प्रकार की फीवर व अन्य परेशानी नहीं हुआ मेरी विनती है आप लोग जरूर टिका लगवाए  जय हिंद 🙏🙏 ****************---************

कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष राकेश तिवारीने परिवार सहित टीका लगवाया

Image
फिंगेश्वर- आज छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 18 से 44 आयु समूह के निशुल्क टीकाकरण अभियान की शुरुआत में रायपुर से फिंगेश्वर आते समय रास्ते में रूक कर,गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राकेशतिवारी की पुत्री अंकिता शर्मा, दामाद पंकज शर्मा,पुत्र रवि तिवारी और पुत्रवधु ॠषिता तिवारी ने शास.कन्या शाला अभनपुर में कोवेक्सीन का पहला डोज लगवाया और अनुभव साझा करते हुए बताए कि करोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है ,हम लोगो ने अपने मम्मी पापा पर टीकाकरण का कोई रिएक्शन न देखते हुए,सबसे पहले टीके की पहली डोज लगवा ली, यह बिल्कुल सुरक्षित व प्रभाव कारी है और इसे करोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए,कभी भी और कहीं भी टीकाकरण केन्द्र में लगवा सकते हैं,हम सब को करोना महामारी से बचने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ निशुल्क टीकाकरण अभियान में शामिल होकर स्वयं व परिवार की सुरक्षा करनी चाहिए ।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष भाव सिंह साहू ने कोविड-19 की दूसरी डोज लगाई

Image
फिंगेश्वर आज कोपरा स्वास्थ्य केंद्र में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री भाव सिंह साहू ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती भेेमेश्वरी साहू के साथ कोविड-19 का दूसरा डोज लगवाया इस दौरान जिला महिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या ठाकुर ने भी अपने दूसरे डोज का इंजेक्शन लगवाया इंजेक्शन लगाने के बाद श्री भाव सिंह साहू ने आम जनता से एवं खासकर युवाओं से अपील किया कि आप सभी निर्भीक होकर इंजेक्शन लगाएं  इसमें कोई साइड इफेक्ट नहीं है किसी तरह के बहकावे एवं झूठी अफवाह से बचें और अपने आदर्श नागरिक होने का दायित्व निर्वाह करें इस दौरान जिला कांग्रेस के प्रशासनिक महामंत्री ठाकुर ओंकार सिंह भी साथ में थे।

निधन

Image
फिंगेश्वर अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि *श्री रामप्रिय साहू* जी(सेवानिवृत शिक्षक व पूर्व अध्यक्ष साहू समाज भसेरा परिक्षेत्र) का आकश्मिक निधन हो गया आप स्व भुवन लाल साहू केजेष्ठ पुत्र व श्री राम बगस साहू (सेवानिवृत शाखा प्रबंधक छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक )  के बड़े भाई व दीपक साहू के पाप व डॉ दिलीप साहू (महासचिव जिला साहू संघ गरियाबंद)के चचेरे बड़े भैया थे आपका जाना साहू समाज व अंचल  के लिए अपूरणीय क्षति है परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि मृत आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दे व परिजन को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे ॐ शांति शांति 💐💐👏👏

अंत्योदय कार्ड धारियों का धीमी वैक्सीनेशन अन्य बी पी एल , ए पी एल कार्ड धारियों के लिए बन सकती है मुसीबत - सभापति अर्चना-डॉ दिलीप साहू*

Image
फिंगेश्वर जनपद सभापति अर्चना-डॉ दिलीप साहू छत्तीसगढ़  राज्य में कोरोना वाइरस के आक्रामक तेवर को देखते हुए चिंता ब्यक्त करते हुए राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से प्रेस के माध्यम से निवेदन कियाहै  की अंत्योदय कार्ड धारी हितग्राही  वैक्सिनेशन के लिये कम संख्या में जाना समय और प्रबंधन की बर्बादी है अन्य कार्ड धारियों का समय आगे बढ़ता जा रहा है  शासन पूरा ताकत लगाकर लोगो को जागृत कर रहा है कि हम सिर्फ वैक्सीन से कोरोना को हरा सकते है  माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि सभी लोगो को टीका के लिए आदेश जारी करे जिससे एक दूसरे को देखकर लोगो के मन मे साहस आएगा और सभी लोग टिका लगवाएंगे  18 से 44 वर्ष के सभी युवा साथियो से निवेदन है कि छत्तीसगढ़ सरकार के मुहिम को सफल बनाने  लोगो को प्रेरित करे  जय हिंद 

पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं की जघन्य हत्या जैसे अमानवीय कृत्य के विरोध में गरियाबंद जिला के फिंगेश्वर विकासखंड भाजपा युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों के सामने धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया

Image
फिंगेश्वर। गत दिनों पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के कार्यालय में आगजनी तोड़फोड़ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या जैसे अमानवि य कृत को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 के नियम का पालन करते हुए अपने अपने घरों के सामने धरना प्रदर्शन कर विरोध जाहिर किया  साथ ही केंद्र सरकार से पश्चिम बंगाल के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की गई भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बंगाल में टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसे जघन्य अपराध खुलेआम करना कानून की धज्जियां उड़ाना कहां तक सही है आज बंगाल जल रहा है लोकतंत्र की हत्या सरेआम हो रही है इन सब के पीछे ममता बनर्जी से जवाब लिया जाना चाहिए अपने अपने घरों में सभी ने नारे लगाए ममता तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी कार्यकर्ता अपने घर के बाहर धरने पर बैठकर बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों को डानस बंध आते हुए कहां कि हम छत्तीसगढ़ प्रदेश की तरफ से सभी भाजपा कार्यकर्ता पीड़ित परिवारों के साथ है इनमें मुख्य रूप से मनीष हरित राजू सा...

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने किया अपील, कहा कांग्रेस कार्यकर्ता मदद के लिए आगे आए।

Image
फिंगेश्वर   कोरोना महामारी के दूसरे चरण अत्यंत भयावह है जिसे ध्यान में रखते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने काहा  संपूर्ण जिले में लॉकडाउन लगा हुआ है और शासन-प्रशासन द्वारा इस महामारी से उबरने के लिए हर संभव प्रयास जारी  है   जिस वजह से रोजमर्रा के जीवन यापन करने वाले लोगों को  परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है  साथ ही साथ संक्रमित परिवारों को उचित स्वास्थ्य चिकित्सा दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता बूथ एवं ग्रामीण स्तर तक लोगों की मदद करने का यथासंभव प्रयास करें, बहुत सारे ऐसे लोग भी हैं जिनको साधारण सर्दी खांसी बुखार है परंतु कोविड टेस्ट कराने से परहेज कर रहे हैं ऐसे लोगों को स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाकर टेस्ट कराने के लिए प्रेरित करें साथ ही साथ जरूरतमंदों को रक्त प्लाज्मा , दवा दिलाना ऑक्सीजन बेड उपलब्ध कराना एंबुलेंस की व्यवस्था करना जैसे कार्य कर  इस महामारी के समय अपना योगदान दें , बहुत सारे ऐसे संक्रमित लोग हैं जिसे घर में ही क्वारंटाइन किया गया है ऐसे लोग एवं उनके परिवारों के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए लगातार चर्चा कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी...

गरियाबंद पुलिस की गौ तस्करों एक और बड़ी कार्यवाही थाना फिंगेश्वर पुलिस द्वारा पकडे गये गौ तस्कर आरोपियों के कब्जे से 75 नग मवेशी बरामद मवेशियों को कत्लखाना उडिसा ले जाने की थी तैयारी ।

Image
फिंगेश्वर जिला गरियाबंद क्षेत्र मे विगत कुछ दिनों से गौ तथा मवेशियों की तस्करी के संबंध मे पुलिस को सूचना प्राप्त हो रही थी , मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये पुलिस अधीक्षक गरियाबंद द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी तारतम्य में आज दिनांक 03.05.2021 को जरिये मोबाईल से सूचना मिला की ग्राम बासीन बस्ती के पहले कुछ व्यक्तियों द्वारा मवेशियों को अवैध रूप से तस्करी कर कुरता पूर्वक हांकते , मारते , हुये पाण्डुका के रास्ते उडिसा कत्लखाना ले जा रहे है  , सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक गरियाबंद श्री भोजराम पटेल के निर्देशन पर , अति 0 पुलिस अधीक्षक श्री संतोष महतो , श्री सुखनंदन राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन में थाना फिंगेश्वर को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । थाना प्रभारी उप निरीक्षक भुषण चंद्राकर अपने पुलिस टीम के साथ ग्राम बासीन पहुँचकर आरोपी 01. मनहरण मल्होत्रा पिता गणेश मल्होत्रा उम्र 44 वर्ष निवासी अरण्ड थाना राजिम जिला गरियाबंद ( छ.ग. ) , 02. कौशल यादव पिता द्वारिका यादव उम्र...

राजिम विधायक अमितेश शुक्ला ने टीकाकरण व 3 शव वाहन के लिए दिए ₹2 करोड - युवा नेता टिकेश साहू ने किया स्वागत

Image
_________________________ फिंगेश्वर- राजिम विधायक  अमितेश शुक्ला ने टीकाकरण व शव वाहन के लिए दिए ₹2 करोड़  रुपए का युवा कांग्रेस नेता टिकेश साहू ने किया स्वागत विधायक श्री अमितेश शुक्ला ने अपने विधायक निधि से ₹2 करोड़ रुपए 1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगने वाले निशुल्क कोरोना टीका करण के लिए दिया है आपको बता दें की 1 मई से 18 वर्ष के आयु के ऊपर वाले लोगों को कोरोना का निशुल्क टीका लगना है जिसके लिए राजिम विधायक श्री शुक्ला ने अपने निधि से दो करोड़ रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष में दीया है इस राशि का उपयोग निशुल्क टीकाकरण में किया जाएगा।  आपको बताते चलें कि श्री शुक्ला कोविड-19 जैसे महामारी से लड़ने लगातार लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं और गरियाबंद जिले में 300 बिस्तर के कोविड-19 अस्पताल एक करोड़ की ऑक्सीजन प्लांट और 3 शव वाहन जिला अस्पताल गरियाबंद को व्यवस्था के लिए दिया गया।टिकेश साहू ने कहा श्री शुक्ला जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए लगातार जिले के संबंधित अधिकारियों से इस संबंधित अधिकारियों से बात कर रहे हैं और युद्ध स्तर पर इस कोविड- सेंटर को शुरू करने की ...