ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घर घर पहुंच कर लोगों को कर रहे जागरूक
फिंगेश्वर
ग्राम पंचायत बोडकी एवं ग्राम पंचायत बिजली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घर घर पहुंच कर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
ज्ञात हो कि प्रथम पंचायत मंत्री विधायक अमितेश शुक्ल जी के मार्गदर्शन में एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान "मेरा बूथ, कोरोना मुक्त" को सफल बनाने के लिए जोन कांग्रेस कमेटी छुहिया चरोदा के द्वारा अभिनव पहल करते हुए घर घर पहुंच कर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं एवं कोरोना मरीजों का हाल-चाल जानकर यथासंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दे रहे हैं। साथ साथ बेमौसम बारिश के कारण रबी फसल बर्बाद हुआ है जिस पर भी किसानों को संवेदना व्यक्त कर शासन प्रशासन से मदद दिलवाने का भरोसा दिया गया।
उक्त अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू के साथ जॉन कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सिन्हा , सेक्टर अध्यक्ष रुमन यादव , बिजली सरपंच प्रतिनिधि पिलाचंद माण्डले, बोडकी उपसरपंच नेतराम सिन्हा, बोडकी बुथ अध्यक्ष डयालाल ध्रुव कांग्रेस कार्यकर्ता पुनित राम साहू, सीताराम साहू, जोहत राम थ्रूव प्रीतम घृतलहरे, देवेंद्र गोलू साहू, जगमोहन राजा यादव, गुलशन साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment