Posts

Showing posts from December, 2023

डॉ विमल चोपड़ा प्रेस वार्ता मैं कहां भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए तैयार

Image
  महासमुंद लोकसभा दावेदारों में डॉक्टर चोपड़ा भी क्रम में आगे हो सकते हैं फिंगेश्वर स्थानीय विश्राम गृह में महासमुंद के पूर्व विधायक रह चुके भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉक्टर विमल चोपड़ा ने स्थानीय कार्यकर्ताओं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पत्रकारों से सौजन्य भेट की फिंगेश्वर में उनकी उपस्थिति को देख पत्रकारों में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अनेक प्रकार के सवाल जिज्ञासा भरे पूछे गए लोकसभा में दावेदारी को लेकर डॉक्टर चोपड़ा ने राजनीतिक सुज बुझ के साथ बड़े ही सरलता से जवाब देते हुए कहां की भाजपा में पार्टी के आदेश का पालन सभी को करना होता है हम सब सच्चे सिपाही की तरह अनुशासन से बंधे हैं, कर्मठ कार्यकर्ता, सक्रिय कार्यकर्ता की तरह हम आदेश का पालन करते हैं देश के प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री वह प्रदेश के भाजपा परिवार एक मर्यादित निष्ठावान सेवक के रूप में जनता के बीच एक सैनिक का परिचय देते हुए छत्तीसगढ़ के प्रत्येक विधानसभा जिला विकासखंड पंचायत नगर पंचायत अंतिम गांव तक निर्वाचित हुए विधायक प्रशासन के अधिकारियों के साथ विकास को गति देने के उद्देश्य से...

विधायक रोहित साहू जी का ऐतिहासिक स्वागत, व्यापारी संघ द्वारा धान से तौला गया

Image
पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्रेन में बिठाया फूलों से वर्षा की फिंगेश्वर राजीम विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू का स्वागत अभिनंदन सम्मान नगर के पुराना बस स्टैंड में खुले मंच में नगर के समस्त व्यापारियों भाजपा के कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों ने ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किसान के बेटे को धान से त़ौला गया, फूल माला ,श्रीफल, फूलों की वर्षा जिंदाबाद के नारे के साथ हजारों की तादाद में उपस्थित जन समुदाय विशेष कर भाजपा की महिला मोर्चा की उपस्थिति में किया गया व्यापारी संघ की ओर से मोतीचूर के लड्डू बांटे गए विधायक रोहित साहू ने अपना उद्बोधन कुछ इस तरह से व्यक्त किया की उपस्थिति आम जनता एवं नगर वासी व्यापारीगण ताली बजाकर बार-बार स्वागत करते रहे रोहित साहू ने फिंगेश्वर क्षेत्र वासियों को प्रणाम करते हुए कहा कि इस बार आपने विधायक नहीं बेटा चुना है मैं फिंगेश्वर विकासखंड के सामान्य परिवार किसान का पुत्र हूं आप सभी के बीच में रहकर मैंने युवावस्था से ही राजनीतिक क्षेत्र में आकर जन सेवा का जज्बा प्रारंभ से ही मुझ में है आप लोगों ने अपना मतदान नहीं बल्कि आशीर्वाद जो दिया है उसके लिए मैं आपका आभार व्यक...

विलेज एजुकेशन सोसाइटी एवं सतनाम परिवार ,समाज के द्वारा संत शिरोमणि गुरूघासी जयंती के अवसर पर” द्वितीय वर्ष सतनाम इंस्पायर अवार्ड प्रोग्राम -2023 “

Image
फिंगेश्वर विलेज एजुकेशन सोसाइटी एवं सतनाम परिवार ,समाज के द्वारा संत शिरोमणि गुरूघासी जयंती के अवसर पर” द्वितीय वर्ष सतनाम इंस्पायर अवार्ड प्रोग्राम -2023 “  (शिक्षा ,संस्कार ,व्यापार, सात्विक जीवन शैली ) का सुभारम श्री शिवनारायण खुटे प्रबंधक वन विभाग के मुख्य आतीत्थ्य में सतनाम जयोति कलश प्रज्वलित कर तथा 108 बार सतनाम जाप के साथ किया गया इस क्षेत्र में 12 वर्ष से 23 वर्ष के बच्चो के लिए ,गुरु के उपदेश एवं सन्देश के ऊपर ,पोस्टर ,ड्राईंग ,रंगोली ,और प्रोजेक्ट ,निबंध प्रतियोगिता 17 दिसम्बर 2023दिन रविवार को समिति और समाज टीम गठित कर एक दिवसीय प्रोग्राम रखा गया ,प्रोग्राम का उद्देश्य –सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम –से समाज में शिक्षा का होना बहुत ही जरुरी ,उच्च शिक्षा प्राप्त करने से स्वयं और समाज में होने वाले परिवर्तन के बारे में विश्वविद्यालय में पदस्थ श्रीम मान संतोष डहरिया (तकनिकी शिक्षक आयोजक ),एवं स्कूल शिक्षा में पदस्थ श्री मति मालती डहरिया ( शिक्षिका ) ,एवं इंस्पायर वक्ता एवं मुख्य अतिथि –श्रीमान शिव नारायण खुटे ( प्रबंधक )वन विभाग ने कहा एक शिक्षित व्यक्ति स्वयं, समाज, देश में...

छात्र नेता अनंत सोनी बने अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश सहमंत्री दिल्ली में हुई घोषणा नगर में हुआ भव्य स्वागत गृहमंत्री अमित शाह रहे मुख्य अतिथि

Image
फिंगेश्वर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के 75 वर्ष पूर्ण होने पर ABVP ने 10 हजार कार्यकर्ताओं का अमृत महोत्सव वर्ष राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में संपन्न हुआ जिसमें गरियाबंद के छात्र नेता अनंत सोनी को ABVP के प्रदेश सहमंत्री के दायित्व की घोषणा की गई। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन में गृहमंत्री अमित शाह पत्रकार रजत शर्मा शामिल हुए थे। उद्धघाटन समारोह में अमित शाह ने कहा कि ABVP ने राष्ट्र सेवा व आत्म गौरव के 75 वर्ष पूरे करते हुए कश्मीर से कन्या कुमारी तक देश को अपने संघर्ष से सींचा है और युवाओं में राष्ट्रप्रथम की विचारधारा के बीज बोए हैं। कश्मीर हो या गुवाहाटी, अपना देश अपनी माटी… ये नारा लगा कर हम ABVP के कार्यकर्ता बड़े हुए। और आज कश्मीर भी हमारा है और नार्थईस्ट भी। इंडिया टीवी के रजत शर्मा ने अधिवेशन में कहा कि आज से 50 साल पहले 16 साल का एक लड़का जिसके पास खाने के लिए खाना नहीं था, पहनने के लिए कपड़े नहीं थे, जिसकी कोई पहचान नहीं थी, उसको पहचान विद्यार्थी परिषद ने दी, वो लड़का मैं था। हमारे देश ने जो हासिल किया है, उसमें ABVP के हजारों कार्यक...