छात्र नेता अनंत सोनी बने अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश सहमंत्री दिल्ली में हुई घोषणा नगर में हुआ भव्य स्वागत गृहमंत्री अमित शाह रहे मुख्य अतिथि

फिंगेश्वर



अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के 75 वर्ष पूर्ण होने पर ABVP ने 10 हजार कार्यकर्ताओं का अमृत महोत्सव वर्ष राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में संपन्न हुआ जिसमें गरियाबंद के छात्र नेता अनंत सोनी को ABVP के प्रदेश सहमंत्री के दायित्व की घोषणा की गई।

विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन में गृहमंत्री अमित शाह पत्रकार रजत शर्मा शामिल हुए थे। उद्धघाटन समारोह में अमित शाह ने कहा कि ABVP ने राष्ट्र सेवा व आत्म गौरव के 75 वर्ष पूरे करते हुए कश्मीर से कन्या कुमारी तक देश को अपने संघर्ष से सींचा है और युवाओं में राष्ट्रप्रथम की विचारधारा के बीज बोए हैं। कश्मीर हो या गुवाहाटी, अपना देश अपनी माटी… ये नारा लगा कर हम ABVP के कार्यकर्ता बड़े हुए। और आज कश्मीर भी हमारा है और नार्थईस्ट भी। इंडिया टीवी के रजत शर्मा ने अधिवेशन में कहा कि आज से 50 साल पहले 16 साल का एक लड़का जिसके पास खाने के लिए खाना नहीं था, पहनने के लिए कपड़े नहीं थे, जिसकी कोई पहचान नहीं थी, उसको पहचान विद्यार्थी परिषद ने दी, वो लड़का मैं था। हमारे देश ने जो हासिल किया है, उसमें ABVP के हजारों कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है।


2021 में कांग्रेस सरकार में हिन्दी मीडियम विद्यालय को बंद करके स्वामी आत्मानंद विद्यालय के खिलाफ आंदोलन में प्रकरण भी दर्ज हुए | वर्ष 2018 में जिला सहसंयोजक 2019 में जिला संयोजक 2021 से विभाग संयोजक है | हाल ही में ABVP के अधिवेशन में प्रदेश सहमंत्री की घोषणा हुई है। जिसमें प्रदेश भर में ABVP के प्रदेश सहमंत्री में अनंत को भी चुना गया है।



Comments

Popular posts from this blog

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

आज प्रधानमंत्री से होगी मनकी बात । बासिन केंद्र ।

भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया