भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया




निषाद राज निषादों के राजा का उपनाम है वे ऋृंगवेपुर (वर्तमान प्रयागराज )के महाराजा थे उनका नाम महाराज गुहराज निषादराज था वे निषाद समाज के थे और उन्होंने ही वनवास काल में राम सीता तथा लक्ष्मण जी को अपने सेवकों के द्वारा गंगा पार करवाया था गुरु निषाद राज की जयंती चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी को आती है जो कि इस बार आज दिनांक 16 तारीख दिन गुरुवार को है निषाद समाज आज भी उनकी पूजा करता है निषाद राज के काल में ही केवट ने प्रभु श्री राम को गंगा पार करवाया था वनवास के बाद श्री राम जी  ने अपनी पहली रात अपने मित्र निषाद राज के यहां बिताई थी 

आज पंचकोशी धाम फ़णिकेश्वर नाथ  की पावन भूमि फिंगेश्वर नगर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री भक्त गुहा निषाद जयंती बड़ी भव्य तरीके से मनाई गई यह आयोजन बालाजी मंदिर फुलवारी प्रांगण में प्रातः 9:00 बजे रखा गया था तत्पश्चात भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा फिंगेश्वर नगर के नया बस स्टैंड के मार्ग में पुष्प वर्षा एवं जल पिलाकर किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से मोहन शर्मा मुकेश साहू धनंजय हरित अमन शर्मा ओम शर्मा लक्ष्य शर्मा लल्ला निषाद भोज निषाद शुभम जैन उपस्थित थे 

Comments

Popular posts from this blog

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

आज प्रधानमंत्री से होगी मनकी बात । बासिन केंद्र ।