बाबा रामदेव दुर्गा मंदिर के ट्रस्टी मेंबर कोरोनावायरस से जीत हासिल कर स्वस्थ हो घर पहुंचे
महासमुंद गुड्डरू पारा निवासी युवा संगीतकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विगत 18 सितंबर से स्वास की समस्या से ग्रसित थे उनके लंगस में कोरोनावायरस के संक्रमण की रिपोर्ट आते ही खरोरा स्थित कॉविड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया यहां प्रभारी डॉ, परदल एवं उनके अधीनस्थ डॉक्टरों की टीम ने पूरी मेहनत और लगन के साथ उनका इलाज किया व उनकी अच्छे से देखभाल की गई जिसके लिए महासमुंद के प्रबुद्ध जनों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने डॉक्टर की टीम की प्रशंसा की उनके इस से सेवा भाव से पूरा परिवार काफी प्रभावित है स्वयं डॉक्टर परदल पूरे हॉस्पिटल के मरीजों के लिए एक अच्छी व्यवस्था महासमुंद हॉस्पिटल को दे रहे हैं स्वास्थ्य के सभी सेवा देने वाले कर्मवीर बधाई के पात्र हैं श्री शर्मा ने कहा कि डॉक्टर नर्स एवं स्टाफ जो कि रात दिन 24 घंटे अपने परिवार की चिंता किए बगैर अपनी जान को जोखिम में डालकर इस संकट की घड़ी में देश की सेवा जनता की सेवा निस्वार्थ भाव से कर रहे हैं वे निश्चित ही बधाई के पात्र हैं ऐसे कर्मवीरो के ऊपर हमें गर्व है हम उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं वह सम्मान करते हैं