हरित परिवार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गयी।





हरित  परिवार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गयी। हरित भ्रातादव्य ने पं.उपाध्याय जी की जयंती पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए।‌ प्रथम वक्ता समाजसेवी डॉ चंद्रशेखर हरीत जी ने उपाध्याय जी को उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उपाध्याय जी को महान देशभक्त व राष्ट्र के लिए सन्त जीवन के महापुरुष बताते हुए समाज व देश के सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं को प्रेरणा लेकर काम करने ‌की बात कही तथा उनकी जीवनी को पढ़ने का संदेश दिया। पश्चात दूसरे वक्ता के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता भागवत हरित जी ने उनके जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भारतीय संस्कृति के पोशक व प्रेरक थे। उन्होंने आर एस एस संगठन से देश सेवा व देश भक्ति की प्ररेणा लेकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ के लिए सारे देश में घूम घूम कर कार्य किया और अंत में मुखर्जी जी के बाद अध्यक्ष के दायित्व में मुगल सराय स्टेशन के पास रेल के तृतीय श्रेणी के डिब्बे में इनकी लाश पाई गई। यह देश के लिए कलंक वह दुर्भाग्य जनक है। समारोह को नगर पंचायत के पार्षद व जिला सह मंत्री श्रीमती मंजू हरित ने भी संबोधित किया। प्रारंभ में सभी परिवार जनों ने अक्षत टीका लगाकर श्रद्धांजलि दी।

Comments

Popular posts from this blog

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

आज प्रधानमंत्री से होगी मनकी बात । बासिन केंद्र ।

भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया