नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया
वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित अध्यक्ष चुने गए सर्वदलीय बैठक मैं कृषि महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु पहला की गई
विधायक रोहित साहू का आभार व्यक्त किया गया बैठक में
फिंगेश्वर
स्थानीय विश्राम गृह में नगर के सर्वांगीण विकास को लेकर सर्व दिलिय बैठक आयोजित की गई बैठक में फिंगेश्वर नगर के भाजपा कांग्रेस वरिष्ठ बुद्धिजीवी नगर अध्यक्ष पाषर्दगन महिला मोर्चा पत्रकारगन विशेष रूप से उपस्थित रहे सर्वप्रथम समिति के पदाधिकारी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित चुने गए उपाध्यक्ष वर्तमान नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष धनराज सूर्यवंशी सचिव किरणेश सोनी सह सचिव अशोक साहू
कोषाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सकोषाध्यक्ष दीपक श्रीवास वर्तमान पार्षद नियुक्त किए गए एवं विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में रिटायर्ड जज शिवाजी राव धुर्वे मनोनीत किए गए इस अवसर पर नगर में
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष धनराज सूर्यवंशी का शाल श्रीफल एवं गुलाल लगाकर स्वागत सम्मान किया गया एवं समस्त पार्षद गणों का स्वागत सम्मान गुलाल लगाकर किया गया सभी ने भारत माता के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर पुष्प अर्पित किया बैठक निम्न बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें मुख्य रूप से कृषि महाविद्यालय के भवन निर्माण हेतु निर्वाचित भूमि का चयन कर भवन निर्माण जल्द से जल्द प्रारंभ करना था
उल्लेखनीय है कि गत दिनों विधानसभा सत्र के दौरान राजिम क्षेत्र के माननीय विधायक रोहित साहू ने विधानसभा में ध्यान आकर्षित करते हुए गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर नगर में 5 वर्षों से संचालित कृषि महाविद्यालय जो की आईटीआई के भवन में संचालित है उसके लिए स्वयं के भवन एवं प्रोजेक्ट की हेतु राशि स्वीकृत करने का मुद्दा विधानसभा में उठाया माननीय मंत्री जी ने लगभग 15 करोड रुपए की राशि फिंगेश्वर में कृषि महाविद्यालय भवन हेतु स्वीकृति दी माननीय विधायक के इस प्रयास से क्षेत्र वासियों को बहुत ही प्रसन्नता हुई इस संबंध में बैठक में विधायक रोहित साहू के सम्मान अभिनंदन करने का प्रस्ताव समिति ने किया भवन हेतु सुरक्षित भूमि हेतु समिति के सदस्यों द्वारा माननीय विधायक जी से मिलकर आगे की कार्यवाही जल्द करने का प्रस्ताव हुआ इस अवसर पर विशेष रूप से वरिष्ठ नेता के ओमप्रकाश बन्छोर शिवनंदन श्रीवास अनिल चंद्राकर हरिशंकर श्रीवास्तव अतुल श्रीवास्तव दीपक श्रीवास हर नारायण सूर्यवंशी जितेंद्र सिंह ठाकुर शरद चतुर्वेदी रामधीन साहू हैप्पी सोनी महेंद्र सिंह ठाकुर कमल यदु प्यारेलाल सोनकर पत्रकारों की ओर से अरेंद्र पहाड़िया जितेंद्र शर्मा दीपक पोद्दार इमरान खान नेमीचंद बंजारे जगदीश यादव नरेंद्र अरुण कुमार ध्रुव रात्रे भुवन साहू रामु राम साहू कमलेश कश्यप डोमार ध्रुव डॉक्टर हरीश हरित राकेश सिन्हा संतोषी श्रीवास्तव शांति कौसरे पदमा यदु मंजू लता हरित प्रभा जैन अनीता शर्मा सभी कार्यकारिणी की सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे





Comments
Post a Comment