अभिषेक ऑटो केयर के वर्षगांठ अवसर पर कोरोना वीरो का किया गया सम्मान
फिंगेश्वर
हीरो शोरूम के संचालक अभिषेक दुग्गड द्वारा अभिषेक ऑटो शोरूम के वर्षगांठ अवसर पर बहुत ही शादे व सरल अंदाज में एक आयोजन रखा गया आयोजन में फिंगेश्वर नगर के स्वास्थ्य विभाग पुलिस विभाग एवं इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारों का कोरोना विरो के रूप में उनके उत्साह वर्धन व कोरोना काल में उनके पूर्ण सहयोग के फल स्वरुप प्रमाण पत्र को गिफ्ट देकर सम्मान किया गया आयोजन के प्रारंभ में मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर पी कुदेशिया एवं थाना प्रभारी श्री वेदवती दरियो का सम्मान शोरूम के संचालक अभिषेक दुग्ग ड मोतीलाल जी दुग्गड संपत लाल जी दुग्गड द्वारा किया गया श्रमजीवी पत्रकार संघ के संरक्षक अरेंद्र पहाड़िया का सम्मान किया गया पश्चात संघ के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा का सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं गिफ्ट के साथ किया गया इस अवसर पर संघ के सम्मानित पत्रकार साथी महासचिव जितेंद्र सिन्हा उपाध्यक्ष योगेश ठाकुर अजीज खान नेमीचंद बंजारे भागीरथी सिन्हा परमेश्वर साहू कमलेश्वर शुक्ला युवराज सिन्हा दीपक पोद्दार एवं अनेक सभी पत्रकारों का सम्मान शोरूम के संचालक मैनेजर एवं अन्य कर्मचारियों के द्वारा किया गया सभी ने इस अवसर पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी व्यापारी वर्ग के साथ-साथ समाज में कोरोनावायरस की लड़ाई से पूरा देश पूरा राज्य पूरा जिला पूर्णता प्रभावित है ऐसे अवसर पर इस कार्य में लगे दिन रात 24 घंटे सेवा दे रहे स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर नर्स स्टाफ पुलिस विभाग के अधिकारी सैनिक महिला सिपाही नगर पंचायत अधिकारी एवं सफाई कर्मी इन सभी कोरोना वीरो के प्रति सम्मान की भावना रखने वाले व्यापारिय निश्चित ही वह भी बधाई के पात्र हैं जिनके द्वारा सेवा दे रहे सिपाहियों के प्रति सहानुभूति व सम्मान है।
शोरूम के वर्षगांठ के अवसर पर केक काटकर जन्म दिवस के रूप में मनाया गया शादे समारोह में शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए सामाजिक दूरी सैनिटाइजर एवं मास्क का विशेष ध्यान रखा गया साथ ही फेसबुक लाइव प्रसारण का माध्यम अपनाया गया जो कि अपने आप में आधुनिकता का परिचय शोरूम के मालिक द्वारा दिया गया कार्यक्रम के अंत में संचालक अभिषेक दुग्गड द्वारा सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का पुनः आभार व्यक्त करते हुए स सम्मान विदाई की।



Comments
Post a Comment