फिंगेश्वर में सुखा नदी तट पर मिट्टी खुदाई के दौरान मिले मृतक अवशेष का पुनः सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार



फिंगेश्वर ,
      
        सुखा नदी तट के किनारे रेत खुदाई के दौरान निकले मृतक अवशेष का पुनः स सम्मान अंतिम संस्कार किया गया इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया में होते ही सरकारी अधिकारी नायब तहसीलदार प्रेमु राम साहू अपनी पूरी टीम के साथ जेसीबी मशीन को लेकर स्पॉट पर पहुंचे मौके का निरीक्षण कर पाए गए मृतक अवशेष का अंतिम संस्कार किया गया सतनामी समाज के लोगों ने जानकारी दी कि उक्त स्थल का 7 एकड़ का एरिया श्मशान घाट हेतु सुरक्षित रखा गया है स्थल के ऊपर सेट भी बनाया गया है किंतु आए दिन रेत खनन करने वाले लोग उस स्थल से रेत उठाने का कार्य करते हैं जिससे ऐसी घटनाओं का होना लाजमी है उन्होंने मांग की कि जल्दी इस पूरे एरिया को सुरक्षित रखने के लिए बाउंड्री वाल का निर्माण शासन के द्वारा किया जाए ताकि दफनाए गए मृत जनों एवं उनके परिवार को ऐसे आघात न पहुंचे त्वरित कार्रवाई की सभी ने सराहना की अधिकारी द्वारा उक्त मार्ग में जेसीबी मशीन से तीन स्थानों पर गड्ढा कर अवरोध बनाया गया ताकी उक्त मार्ग से रेत की गाड़ियां का आना जाना बंद हो यह सराहनीय कार्य था उल्लेखनीय है कि नगर में सतनामी समाज का बहुत बड़ा वर्ग 4 वार्ड में हजारों की संख्या में है वर्षों से मृतकों का दाह संस्कार दफना कर उक्त स्थल पर किया जाता है इससे पूर्व भी ऐसी घटनाएं घट चुकी हैं आवश्यक है कि शासन जल्द ही क्षेत्र को सुरक्षित कर समाज को सहयोग प्रदान करें उक्त मांगे समाज के प्रतिनिधियों ने की है जिनमें मुख्य रुप से राज ऋषि टंडन अध्यक्ष सदस्यगण बंसी ,आशा घृतलहरे, पोषण ,दूज लाल बंजारे त्रिलोक, मनी अनेकों सदस्यों ने की है .


Comments

Popular posts from this blog

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

आज प्रधानमंत्री से होगी मनकी बात । बासिन केंद्र ।

भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया