विधायक रोहित साहू जी का ऐतिहासिक स्वागत, व्यापारी संघ द्वारा धान से तौला गया
पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्रेन में बिठाया फूलों से वर्षा की
फिंगेश्वर
राजीम विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू का स्वागत अभिनंदन सम्मान नगर के पुराना बस स्टैंड में खुले मंच में नगर के समस्त व्यापारियों भाजपा के कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों ने ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किसान के बेटे को धान से त़ौला गया, फूल माला ,श्रीफल, फूलों की वर्षा जिंदाबाद के नारे के साथ हजारों की तादाद में उपस्थित जन समुदाय विशेष कर भाजपा की महिला मोर्चा की उपस्थिति में किया गया व्यापारी संघ की ओर से मोतीचूर के लड्डू बांटे गए विधायक रोहित साहू ने अपना उद्बोधन कुछ इस तरह से व्यक्त किया की उपस्थिति आम जनता एवं नगर वासी व्यापारीगण ताली बजाकर बार-बार स्वागत करते रहे रोहित साहू ने फिंगेश्वर क्षेत्र वासियों को प्रणाम करते हुए कहा कि इस बार आपने
विधायक नहीं बेटा चुना है
मैं फिंगेश्वर विकासखंड के सामान्य परिवार किसान का पुत्र हूं आप सभी के बीच में रहकर मैंने युवावस्था से ही राजनीतिक क्षेत्र में आकर जन सेवा का जज्बा प्रारंभ से ही मुझ में है आप लोगों ने अपना मतदान नहीं बल्कि आशीर्वाद जो दिया है उसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं मैं आपकी सेवा में 24 घंटा उपलब्ध हूं
आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन को सुशासन के रूप में पूरे भारत में मनाया जा रहा है माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी घोषणा के परिपेक्ष में छत्तीसगढ़ के किसानों को भाजपा अपना वादा पूरा करते हुए गरियाबंद क्षेत्र में बोनस वितरण ऑनलाइन माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा 117 करोड़ की राशि का वितरण किया गया छत्तीसगढ़ में 5 वर्षों से पूर्व सरकार द्वारा रोके गए आवास निर्माण भी जल्द ही प्रारंभ हो जाएंगे हमारी माता को घोषणा के अनुसार उनके खातों में अनुदान राशि दी जाएगी आगे और भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित संकल्प पत्र का पालन किया जाएगा हमारे देश के प्रधानमंत्री जी ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए पार्टी के बहुत ही वरिष्ठ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के हाथों में बागडोर दी है हम सभी उनका सहयोग करेंगे राजीव क्षेत्र का विकास अब नहीं रुकेगा पेयजल की व्यवस्था बिजली की व्यवस्था आवास की व्यवस्था वार्डों में नाली निर्माण अन्य कोई भी मांग के लिए अब आपको भटकना नहीं पड़ेगा क्योंकि अब सरकार हर ग्राम पंचायत में सभी विभागों के अधिकारियों को लेकर आपके दरवाजे में आ रही है आपकी समस्याएं पंचायत में ही समाधान की जाएगी नगर वासियों से प्राप्त अपार स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया
इस अवसर पर विधायक रोहित साहू जी एवं मंच पर उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ नेता गणों में मुख्य रूप से भागवत हरित चंद्रशेखर साहू नगर अध्यक्ष जगदीश यादव चंद्रशेखर हरित प्यारेलाल सोनकर मिंजुन साहू मनीष हरित राजू साहू किरणेश सोनी महिला मोर्चा से संतोषी श्रीवास्तव सीमा ठाकुर श्रीमती राजपूत तारिणी यदु व्यापारियों में एवं समस्त पत्रकार साथी विशेष रूप से उपस्थित थे सभी ने नए विधायक का स्वागत पुष्प वर्षा एवं पुष्पा हार से किया गया सभा स्थल पर पहुंचने से पूर्व विधायक साहू जी ने नगर के वार्ड टिकरापारा महल रोड पंच मंदिर बालाजी मंदिर में माथा टेका हल्बा पारा के सब मस्त मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया श्री साहू का पूरे नगर में घरों के सामने में रंगोली लगाकर तिलक आरती से भव्य स्वागत जगह-जगह किया गया स्वागत द्वार लगाए गए थे पूरा नगर बैनर पोस्टर से सजाया गया था आतिशबाजी एवं पटाखे की गूंज पूरे नगर में हो रही थी अंत में घासीदास बाबा मंदिर में माथा टेक पुराना बस स्टैंड सभा स्थल पहुंचे





Comments
Post a Comment