डॉ विमल चोपड़ा प्रेस वार्ता मैं कहां भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए तैयार
महासमुंद लोकसभा दावेदारों में डॉक्टर चोपड़ा भी क्रम में आगे हो सकते हैं
फिंगेश्वर
स्थानीय विश्राम गृह में महासमुंद के पूर्व विधायक रह चुके भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉक्टर विमल चोपड़ा ने स्थानीय कार्यकर्ताओं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पत्रकारों से सौजन्य भेट की फिंगेश्वर में उनकी उपस्थिति को देख पत्रकारों में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अनेक प्रकार के सवाल जिज्ञासा भरे पूछे गए लोकसभा में दावेदारी को लेकर डॉक्टर चोपड़ा ने राजनीतिक सुज बुझ के साथ बड़े ही सरलता से जवाब देते हुए कहां की भाजपा में पार्टी के आदेश का पालन सभी को करना होता है हम सब सच्चे सिपाही की तरह अनुशासन से बंधे हैं, कर्मठ कार्यकर्ता, सक्रिय कार्यकर्ता की तरह हम आदेश का पालन करते हैं देश के प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री वह प्रदेश के भाजपा परिवार एक मर्यादित निष्ठावान सेवक के रूप में जनता के बीच एक सैनिक का परिचय देते हुए छत्तीसगढ़ के प्रत्येक विधानसभा जिला विकासखंड पंचायत नगर पंचायत अंतिम गांव तक निर्वाचित हुए विधायक प्रशासन के अधिकारियों के साथ विकास को गति देने के उद्देश्य से एवं चुनाव में भारी मतों से भाजपा की जीत को विकास का संकल्प लेकर आभार व्यक्त करने गांव तक पहुंच रहे हैं यह भाजपा की कार्यशैली है घोषणा पत्र अनुसार धान की खरीदी₹3100 आवास निर्माण एवं रुके हुए बोनस आज किसानों के खाते में पहुंच चुके हैं यह मोदी जी की गारंटी की प्रथम सीढ़ी है
अगले क्रम में पत्रकारों ने पूछा विधानसभा चुनाव में महासमुंद विधानसभा में आपके दावेदारी निश्चित होने की बावजूद भी आपको पार्टी ने अन्य जिम्मेदारियां का निर्वाह कराया क्या इसका मतलब आपको दिल्ली की ओर बुलावा माना जाए श्री चोपड़ा ने कहा मैंने अपनी राजनीतिक करियर में हमेशा अपने कार्य को महत्व दिया है मैं हमेशा आदेश का पालन करूंगा
2024 के लोकसभा चुनाव में पूरे 11 सांसद भाजपा के होंगे ऐसा मतदाताओं के रुझान से तय हो चुका है
डॉक्टर चोपड़ा ने पत्रकार वार्ता में उपस्थित फिंगेश्वर नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं महिला मोर्चा से औपचारिक चर्चा की कार्यकर्ताओं में भी आगामी लोकसभा में महासमुंद क्षेत्र से बतौर प्रत्याशी उन्हें अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिन्होंने मुख्य रूप से किरणेश सोनी भुवन साहू रोशन देवांगन अशोक साहू नरेश लहरे मुरली महिला मोर्चा से संतोषी श्रीवास्तव लक्ष्मी श्रीवास्तव श्रीमती शीला उमा टांडेकर ज्योति राजपूत श्रीमती सीमा ठाकुर मंजू लता हरित विशेष रूप से उपस्थित थे



Comments
Post a Comment