विलेज एजुकेशन सोसाइटी एवं सतनाम परिवार ,समाज के द्वारा संत शिरोमणि गुरूघासी जयंती के अवसर पर” द्वितीय वर्ष सतनाम इंस्पायर अवार्ड प्रोग्राम -2023 “
फिंगेश्वर
विलेज एजुकेशन सोसाइटी एवं सतनाम परिवार ,समाज के द्वारा संत शिरोमणि गुरूघासी जयंती के अवसर पर” द्वितीय वर्ष सतनाम इंस्पायर अवार्ड प्रोग्राम -2023 “ (शिक्षा ,संस्कार ,व्यापार, सात्विक जीवन शैली ) का सुभारम श्री शिवनारायण खुटे प्रबंधक वन विभाग के मुख्य आतीत्थ्य में सतनाम जयोति कलश प्रज्वलित कर तथा 108 बार सतनाम जाप के साथ किया गया इस क्षेत्र में 12 वर्ष से 23 वर्ष के बच्चो के लिए ,गुरु के उपदेश एवं सन्देश के ऊपर ,पोस्टर ,ड्राईंग ,रंगोली ,और प्रोजेक्ट ,निबंध प्रतियोगिता 17 दिसम्बर 2023दिन रविवार को समिति और समाज टीम गठित कर एक दिवसीय प्रोग्राम रखा गया ,प्रोग्राम का उद्देश्य –सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम –से समाज में शिक्षा का होना बहुत ही जरुरी ,उच्च शिक्षा प्राप्त करने से स्वयं और समाज में होने वाले परिवर्तन के बारे में विश्वविद्यालय में पदस्थ श्रीम मान संतोष डहरिया (तकनिकी शिक्षक आयोजक ),एवं स्कूल शिक्षा में पदस्थ श्री मति मालती डहरिया ( शिक्षिका ) ,एवं इंस्पायर वक्ता एवं मुख्य अतिथि –श्रीमान शिव नारायण खुटे ( प्रबंधक )वन विभाग ने कहा एक शिक्षित व्यक्ति स्वयं, समाज, देश में अपने ज्ञान से सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है | कार्यक्रम को राजिम परीछेत्र सतनामी समाज के अध्यक्ष श्री तुलेश्वर घृतलहरे
सचिव श्री सुघरमल आड़े जी ने संबोधित करते हुए कहा की इस प्रकार का आयोजन बहुत कम देखने को मिलता है यदि ऐसा
आयोजन होता रहे तो निश्चित ही समाज में बदलाव आयेगा कार्यक्रम के आयोजक श्री संतोष डहरिया ने कहा की यदि बच्चो को बचपन में ही अच्छे संस्कार मिले तो उम्र भर अच्छे जीवन यापन करेगा ,आने वाले पीडी ही संस्कारी होगा कार्यक्रम को संतोषपूरी धाम के संत ने भी सम्बोधित किया और काहा की हमे बाबाजी के बताये हुए मार्गो का अनुसरण करना चाहिए सतनामी समाज जिला गरियाबंद के पूर्व अध्यक्ष श्री दूजलाल बंजारे जी ने कहा की निरंतर प्रयास से सफलता अवश्य मिलती है |
कार्यक्रम में सात्विक जीवन सैली शिक्षा और व्यापर के छेत्र अग्रणी लोगो को विभिन अवार्डो से समानित किया गया श्री संतोष डहरिया एवं परिवार फिंगेश्वर श्री तुलेश्वर द्रित्लाहरे एवं परिवार सेंदर श्री गंगा सागर डहरिया एवं परिवार पतोरा श्री सुघरमल आड़े एवं परिवार चैतरा को “बेस्ट सतनाम सात्विक परिवार अवार्ड -2023” से समानित किया गया | श्री नरेन्द्र रात्रे, दीपक खुटे, मनोज गिरदे, मोहन मारकंडे एवं परिवार को “सतनाम परिवार अवार्ड” से समानित किया गया, बेस्ट सात्विक- सतनाम बालक का आवर्ड --राज डहरिया, दयाल दास मांडले बेस्ट सात्विक सतनाम बालिका दीपाली डहरिया, तमन्ना मांडले को दिया गया इस कार्यक्रम के आयोजक टीम श्री संतोष डहरिया, श्रीमती मालती डहरिया, सिव नारायण खुटे, श्री नरेन्द्र रात्रे, श्रीमती रिचा रात्रे, सकुन्तला लहरे, मनोज गिरदे, दीपक खुटे, मोहन मारकंडे, दिनेश लहरे, पोसन पराना, मोहित, डागेश्वर मांडले, सतोष मांडले, भक्तिन दीदी, ग्राम के गणमान्य नागरिको ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया | कार्यक्रम का सफल संचालन श्री नामदाश धृतलहरे व्याख्याता सरस्वती शिशु मंदिर राजिम ने किया जिसे “बेस्ट सतनाम मंच संचालन का अवार्ड” मिला !


Comments
Post a Comment