अवैध रूप से संचालित ओम साईं अस्पताल को गरियाबंद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील बंद किया।
फिंगेश्वर। आज दोपहर गरियाबंद जिला स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा फिंगेश्वर में संचालित अस्पताल ओम साईं अस्पताल के नाम से बरसों से संचालित है जिस के संचालक डॉक्टर हरीश हरित है स्वास्थ विभाग की टीम के प्रभारी एनआर नवरत्न मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गरियाबंद के नेतृत्व में टीम के सदस्य डॉ हरीश चौहान डॉ एके हूंमने डॉक्टर गजेंद्र ध्रुव एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जेडी वाहिले डॉक्टर पी कुदेशिया ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी तहसीलदार ओ पी वर्मा नायब तहसीलदार घनश्याम जंघेल एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अचानक अस्पताल में आकर छापा मार कारवाही की
मौके पर अस्पताल में चार-पांच मरीज बेड में पाए गए जिन्हें फिंगेश्वर स्वास्थ्य विभाग भेजा गया डॉक्टर कुदेशिया ने प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी की मौके पर मरीज के अलावा अधिकांश मात्रा में दवाइयां ऑक्सीजन सिलेंडर एंबुलेंस (इको)। वाहन पाया गया जांच में उक्त अस्पताल के पंजीयन संबंधी कोई वैधदस्तावेज नहीं मिले नर्सिंग होम एक्ट के तहत पंजीयन नहीं पाया गया किंतु मौके पर बेड में मरीज एडमिट थे और काफी दवाई सामग्री उपलब्ध थी
कारणवश अस्पताल को तत्काल सील बंद कर कार्यवाही करते हुए अस्पताल बिल्डिंग को शासकीय विभागीय कब्जे में लिया गया काफी वर्षों से संचालित अस्पताल कि अचानक अवैध संचालन की सूचना पूरे नगर में फैल गई लोगों को आश्चर्य का विषय लगा लोग उत्सुकता वस आगे की विभागीय कार्यवाही के संबंध में जानने के लिए इच्छुक थे पूछताछ करने में लगे थे
मौके पर प्रशासन के अधिकारियों के साथ पुलिस विभाग की टीम जिसमें मुख्य रुप से मेजर रंजीत आरक्षक भानु प्रताप तरुण सिदार सौरभ उत्तम कुमार साहू प्रकाश साहू हो रही कार्यवाही में सहयोग कर रहे थे देखते ही देखते हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी क्योंकि अस्पताल के संचालक डॉ हरीश हरित की ओर से किसी भी प्रकार के वैद्य दस्तावेज नहीं पाए जाने को लेकर लोगों में बातें होने लगी इतने बड़े अस्पताल जिसमें प्रतिदिन क्षेत्र के हजारों मरीज इलाज वर्षों से करा रहे हैं लोगों को अपने भविष्य की चिंता होने लगी मरीज यहां काफी विश्वास से आते थे उक्त मामले में आगे की क्या कारवाही होगी समाचार लिखने तक संबंधित उच्च अधिकारियों से जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है किंतु संबंधित डॉक्टर के ऊपर विभाग के द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है जिनके द्वारा अवैध रूप से अस्पताल के रूप में नर्सिंग होम चलाया जा रहा था लोगों का कहना है कि राजनीतिक राजनीतिक शरण प्राप्त होने के कारण आज तक कभी कोई कार्यवाही नहीं हुई
बनाए गए पंचनामा में विभाग की ओर से छत्तीसगढ़ रोगा उपचार संबंधी स्थापना ए अनु विज्ञापन नियम 2013 नर्सिंग होम एक्ट के विरुद्ध पाया जाना जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन पालन भी पूर्णरूपेण उल्लंघन है एवं मौके पर 6 मरीज एडमिट पाया जाना के कारण तत्काल अस्पताल को सीलबंद की कार्यवाही की गई





Comments
Post a Comment