ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने किया अपील, कहा कांग्रेस कार्यकर्ता मदद के लिए आगे आए।
फिंगेश्वर
कोरोना महामारी के दूसरे चरण अत्यंत भयावह है जिसे ध्यान में रखते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने काहा संपूर्ण जिले में लॉकडाउन लगा हुआ है और शासन-प्रशासन द्वारा इस महामारी से उबरने के लिए हर संभव प्रयास जारी है जिस वजह से रोजमर्रा के जीवन यापन करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही साथ संक्रमित परिवारों को उचित स्वास्थ्य चिकित्सा दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता बूथ एवं ग्रामीण स्तर तक लोगों की मदद करने का यथासंभव प्रयास करें, बहुत सारे ऐसे लोग भी हैं जिनको साधारण सर्दी खांसी बुखार है परंतु कोविड टेस्ट कराने से परहेज कर रहे हैं ऐसे लोगों को स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाकर टेस्ट कराने के लिए प्रेरित करें साथ ही साथ जरूरतमंदों को रक्त प्लाज्मा , दवा दिलाना ऑक्सीजन बेड उपलब्ध कराना एंबुलेंस की व्यवस्था करना जैसे कार्य कर इस महामारी के समय अपना योगदान दें , बहुत सारे ऐसे संक्रमित लोग हैं जिसे घर में ही क्वारंटाइन किया गया है ऐसे लोग एवं उनके परिवारों के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए लगातार चर्चा कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते रहे एवं आवश्यक वस्तुओं को उपलब्ध कराने का कार्य करें।

Comments
Post a Comment