वैक्सीन पर बेबुनियाद सूचनाओं पर ध्यान ना दें रूपसिंग साहू*






फिंगेश्वर

 रुपसिंग साहू सामाजिक कार्यकर्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग ने (नगर पंचायत फिंगेश्वर) वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंच कर वैक्सीन का पहला डोज लगवाया अपनी पत्नी श्रीमती  हेमलता साहू के साथ श्री साहू ने सभी से हाथ जोड़कर वैक्सीन लगवाने की अपील करते हुए दिखाई दिए साथ ही कहा कि इन दिनों देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से लोग डरे हुए हैं लेकिन अच्छी बात है कि तेजी से वैक्सीनेशन ड्राइव चल रहा है



 क्योंकि संक्रमण से बचाव में वैक्सीन कारगार उपाय है कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में जिस तरह चिंताजनक स्थिति बनी हुई है इसे निपटने के लिए गंभीर प्रयास किया जा रहा है संक्रमण को फैलने से रोकने वाली सावधानी के साथ बड़े पैमाने पर इसके लिए लोग भी तेजी से आगे आ रहे हैं हालांकि कुछ लोगों के मन में इससे जुड़े कुछ सवाल भी ऐसे हैं इन सवाल का जवाब एवं भ्रम से दूर रहे सबसे पहले यह समझे कि हम एक महामारी के दौर से गुजर रहे हैं और इसमें वैक्सीन हमारी सबसे बड़ी रक्षा एवं सुरक्षा कवच है इसलिए लोगों को चाहिए कि अपनी जानकारियों के स्रोत सही रखें और किसी भी भ्रम की स्थिति में ना रहे यदि किसी तरह की जिज्ञासा हो तो केवल डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह ले संक्रमण का जोखिम पहले से कहीं ज्यादा है ऐसे में बहुत मुमकिन है कि वैक्सीन के लिए जाते वक्त संक्रमण के संपर्क में व्यक्ति आ जाए क्योंकि यह वैक्सीन दो डोज में लगता है इसलिए पहले डोज के दूसरी डोजर लगने के कुछ दिनों तक व्यक्ति को कोविड संबंधित सभी सावधानियों का पालन करना चाहिए क्योंकि वैक्सीन लगने के बाद शरीर के अंदर प्रतिरोधक क्षमता बनने में वक्त लगता है बहुत से मामले लापरवाही बरतने पर एक डोज लगाने के बाद लोग संक्रमण के चपेट में आ जाते हैं लेकिन वैक्सीन संक्रमण की गंभीरता के लिए खतरे को कम करता है इसलिए जरूरी है कि वैक्सीन की एक और दोनों डोज लगने तक सावधानियां बरतते रहे युवाओं से अपील करते हुए कहा कि लोग वैक्सीन लगवाने से डर रहे हैं ऐसे डर बेबुनियाद है सच यह है कि बहुत सी बीमारी से जूझ रहे लोगों प्राथमिक रूप से वैक्सीन लगवाना चाहिए ग्रामीण अंचलों के सभी को प्रेरित करें जल्द से जल्द कोरोना मुक्त छत्तीसगढ़ बने और अपना सहभागी के रूप में सकारात्मक सोच के साथ आगे आने की जरूरत है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

आज प्रधानमंत्री से होगी मनकी बात । बासिन केंद्र ।

भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया