गरियाबंद पुलिस की गौ तस्करों एक और बड़ी कार्यवाही थाना फिंगेश्वर पुलिस द्वारा पकडे गये गौ तस्कर आरोपियों के कब्जे से 75 नग मवेशी बरामद मवेशियों को कत्लखाना उडिसा ले जाने की थी तैयारी ।
फिंगेश्वर
जिला गरियाबंद क्षेत्र मे विगत कुछ दिनों से गौ तथा मवेशियों की तस्करी के संबंध मे पुलिस को सूचना प्राप्त हो रही थी , मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये पुलिस अधीक्षक गरियाबंद द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी तारतम्य में आज दिनांक 03.05.2021 को जरिये मोबाईल से सूचना मिला की ग्राम बासीन बस्ती के पहले कुछ व्यक्तियों द्वारा मवेशियों को अवैध रूप से तस्करी कर कुरता पूर्वक हांकते , मारते , हुये पाण्डुका के रास्ते उडिसा कत्लखाना ले जा रहे है
, सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक गरियाबंद श्री भोजराम पटेल के निर्देशन पर , अति 0 पुलिस अधीक्षक श्री संतोष महतो , श्री सुखनंदन राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन में थाना फिंगेश्वर को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । थाना प्रभारी उप निरीक्षक भुषण चंद्राकर अपने पुलिस टीम के साथ ग्राम बासीन पहुँचकर आरोपी 01. मनहरण मल्होत्रा पिता गणेश मल्होत्रा उम्र 44 वर्ष निवासी अरण्ड थाना राजिम जिला गरियाबंद ( छ.ग. ) , 02. कौशल यादव पिता द्वारिका यादव उम्र 26 वर्ष निवासी बम्हनी थाना महासमुंद जिला महासमुंद ( छ.ग. ) के कब्जे से 59 बछडा , 01 गाय , 15 बैल कुल 75 मवेशी कीमती 87,000 / -रूपये को बरामद किया । आरोपियों के विरूद्ध थाना फिंगेश्वर में अपराध क्रमांक 90/2021 धारा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधि 0 2004 की धारा 4 , 6 , 10 व पशुओं के प्रति कुरता का निवारण अधि . 1960 की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । उक्त कार्यवाही में थाना फिंगेश्वर से थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूषण चन्द्राकर , प्रआर 0 मो 0 रब्बान खान , आर 0 तरूण सिदार , आर 0 लक्ष्मीकांत साहू , आर 0 मनोज निषाद का सराहनीय योगदान रहा ।
आरोपीगण : - 01. मनहरण मल्होत्रा पिता गणेश मल्होत्रा उम्र 44 वर्ष निवासी अरण्ड थाना राजिम जिला गरियाबंद ( छ.ग. ) , 02. कौशल यादव पिता द्वारिका यादव उम्र 26 वर्ष निवासी बम्हनी थाना महासमुंद जिला महासमुंद ( छ.ग. )


Comments
Post a Comment