राजिम विधायक अमितेश शुक्ला ने टीकाकरण व 3 शव वाहन के लिए दिए ₹2 करोड - युवा नेता टिकेश साहू ने किया स्वागत



_________________________
फिंगेश्वर- राजिम विधायक  अमितेश शुक्ला ने टीकाकरण व शव वाहन के लिए दिए ₹2 करोड़  रुपए का युवा कांग्रेस नेता टिकेश साहू ने किया स्वागत विधायक श्री अमितेश शुक्ला ने अपने विधायक निधि से ₹2 करोड़ रुपए 1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगने वाले निशुल्क कोरोना टीका करण के लिए दिया है आपको बता दें की 1 मई से 18 वर्ष के आयु के ऊपर वाले लोगों को कोरोना का निशुल्क टीका लगना है जिसके लिए राजिम विधायक श्री शुक्ला ने अपने निधि से दो करोड़ रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष में दीया है इस राशि का उपयोग निशुल्क टीकाकरण में किया जाएगा।



 आपको बताते चलें कि श्री शुक्ला कोविड-19 जैसे महामारी से लड़ने लगातार लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं और गरियाबंद जिले में 300 बिस्तर के कोविड-19 अस्पताल एक करोड़ की ऑक्सीजन प्लांट और 3 शव वाहन जिला अस्पताल गरियाबंद को व्यवस्था के लिए दिया गया।टिकेश साहू ने कहा श्री शुक्ला जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए लगातार जिले के संबंधित अधिकारियों से इस संबंधित अधिकारियों से बात कर रहे हैं और युद्ध स्तर पर इस कोविड- सेंटर को शुरू करने की तैयारी की जा रही है श्री साहू ने कहा 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के लोगों को 1 मई से कोरोना का निशुल्क टीका लगाने के लिए राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ला ने स्वेच्छा से अपने वित्तीय वर्ष 2021-22 की विधायक निधि का दो करोड़ रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने का निर्णय लिया है। जो काफी सराहनीय है। राजिम विधानसभा क्षेत्र के हम सब के परिवार के मुखिया वरिष्ठ विधायक माननीय श्री अमितेश शुक्ला जी लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं। विधायक जी की निर्णय हम युवाओं के लिए वरदान साबित होगा और हमें बढ़-चढ़कर इस में हिस्सा लेना है टिकेश साहू ने सभी युवाओं से अपील की है 1 मई के बाद से लगने वाले निशुल्क टीकाकरण में आप सभी टीका लगवाए टीकाकरण से आने वाले दिनों में इस महामारी से जरूर निजात मिलेगी।।

Comments

Popular posts from this blog

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

आज प्रधानमंत्री से होगी मनकी बात । बासिन केंद्र ।

भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया