*पत्रकारों को बीमा कवर प्रदान करे सरकार-सभापति अर्चना डॉ दिलीप साहू*
फिगेश्वर,
वर्तमान स्थिति में छत्तीसगढ़ में कहर बरपा रही है कोरोना वाइरस इससे निजाद पाने के लिये हमारे फ्रंट लाइन वारियर्स डॉक्टर नर्स स्वस्थ्य कर्मी पुलिस विभाग बिजली विभाग , दिन रात जान जोखिम में डाल कर हम सबको सुरक्षित करने मेहनत कर रहे है वर्तमान में हमारे संवेदनशील छत्तीसगढ़ सरकार श्री भूपेश बघेल जी राज्य के सभी पत्रकार साथियो को फ्रंट लाइन वारियर्स का दर्जा दिया है उसका मैं अभिनंदन स्वागत करती हूं पर वर्तमान समय बहुत ही संकट का दौर चल रहा कोरोना वाइरस एकदम हावी है इस समय भी हमारे पत्रकार साथी जान जोखिम डाल के कोरोना गाइड लाइन को धरातल में उतारने के काम कर रहे है आज का युग प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया का है इनके बगैर चल नही सकते
मैं अर्चना डॉ दिलीप साहू सभापति जनपद पंचायत फिंगेश्वर माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को धन्यवाद देती हूं कि पत्रकारों को फ्रंट लाइन वारियर्स का दर्जा दिया साथ ही निवेदन करती हूं कि हमारे थर्ड आई पत्रकार साथियों को शासन की ओर बीमा कवर प्रदान करने की महान कृपा करें

Comments
Post a Comment