कांग्रेस जिला अध्यक्ष भाव सिंह साहू ने कोविड-19 की दूसरी डोज लगाई
फिंगेश्वर
आज कोपरा स्वास्थ्य केंद्र में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री भाव सिंह साहू ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती भेेमेश्वरी साहू के साथ कोविड-19 का दूसरा डोज लगवाया इस दौरान जिला महिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या ठाकुर ने भी अपने दूसरे डोज का इंजेक्शन लगवाया इंजेक्शन लगाने के बाद श्री भाव सिंह साहू ने आम जनता से एवं खासकर युवाओं से अपील किया कि आप सभी निर्भीक होकर इंजेक्शन लगाएं
इसमें कोई साइड इफेक्ट नहीं है किसी तरह के बहकावे एवं झूठी अफवाह से बचें और अपने आदर्श नागरिक होने का दायित्व निर्वाह करें इस दौरान जिला कांग्रेस के प्रशासनिक महामंत्री ठाकुर ओंकार सिंह भी साथ में थे।


Comments
Post a Comment