तहसील कार्यालय फिंगेश्वर परिसर में जिलाधिकारियों एवं फिंगेश्वर व्यापारियों द्वारा आगामी 17 मई से लॉकडाउन को लेकर सुझाव व परामर्श मांगे गए
फिंगेश्वर
गरियाबंद जिले में 17 मई प्रातः 6:00 बजे तक घोषित लॉकडाउन के संबंध में आगामी आदेश जिलाधिकारी के द्वारा जारी होना है इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा विभागीय अधिकारी जेडी वाहिले सर को राजीम व्यापारी संघ एवं फिंगेश्वर व्यापारी संघ की राय मशवरा हेतु आज फिंगेश्वर तहसील परिसर पर औपचारिक चर्चा हेतु भेजा गया उक्त परिसर में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अनुविभागीय अधिकारी वाहिले सर फिंगेश्वर तहसीलदार घनश्याम जंघेल जी राजिम थाना प्रभारी बघेल जी फिंगेश्वर थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर खंड चिकित्सालय अधिकारी डॉक्टर पी कुदेशिया एवं फिंगेश्वर नगर के व्यापारी संघ के पदाधिकारी सदस्यगण पत्रकार साथी विशेष रूप से उपस्थित थे श्री वाहिले द्वारा उपस्थित जनों को अवगत कराते हुए कहा गया कि गरियाबंद जिले में कोरोना संक्रमण एवं मृत्यु दर में विगत दिनों कुछ कमी महसूस की गई है फिर भी हमें सुरक्षित रहने के लिए शासन की गाइडलाइन का पालन करना आवश्यक है साथ ही उन्होंने व्यापारियों से सुझाव लिए ताकि आर्थिक व्यवस्था को भी सुधारा जा सके सदस्यों द्वारा संघ की ओर से सभी व्यापारियों को प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक व्यापार 17 तारीख से खोलने मांग की गई उक्त प्रस्ताव का उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वागत व सम्मान किया। अंतिम चर्चा में फिंगेश्वर नगर पंचायत कुरौना के पॉजिटिव मरीजों के रोकथाम के लिए प्रशासनिक तौर पर सक्रियता की आवश्यकता महसूस की गई आए दिन देखने में सुनने में आ रहा है कि जो लोग कोरोनावायर का टेस्ट कराते हैं, टु नाट वाले टेस्ट में रिपोर्ट 5 दिन बाद आती है तब तक वह व्यक्ति आइसोलेशन में रहे, परिवार व नगर से परहेज करके रिजल्ट आते तक किसी से संपर्क ना करें ऐसी व्यवस्था नगर पंचायत अधिकारी नगर के जनप्रतिनिधि व पार्षदों के माध्यम से उनके घरों में जाकर निर्देशित करें समझाएं ताकि नगर में संक्रमण को फैलने से रोका जा सके साथ ही उपस्थित जनों ने जैसे ही सभी दुकाने प्रतिदिन खुलेगी उन लोगों की भीड़ स्वाभाविक रूप से लेनदेन के लिए बढ़ेगी खासकर राशन किराना की दुकानों में ग्राहकों द्वारा गाइडलाइन का पालन न करते हुए भीड़ के रूप में लेनदेन किया जाता है, व्यापारियों को विशेष रूप से इस बात को ध्यान में रखते हुए चार से पांच व्यक्ति को ही पहले लेनदेन करने दे शेष ग्राहकों को दूरी बनाकर रखने का निर्देश व्यापारी स्वयं पहल कर व्यवस्था करें मांग की गई एवं निर्धारित किए गए समय अवधि पर ही दुकान खोलें एवं बंद करें यह जिम्मेदारी भी व्यापारी की होगी बड़े व्यापारी जिनका माल लोड अन लोड करने का समय शासन ने रात्रि 11:00 बजे से प्रातः 4:00 बजे तक रखा है किंतु व्यापारियों द्वारा नियम का पालन न करते हुए अपनी मनमर्जी से दिन में ही यह कार्य खुलेआम धड़ल्ले से किया जाता है इस बात को लेकर भी अधिकारी से चर्चा की गई सभी को दिशा निर्देश पर सख्ती से पालन करने कहां गया अगर नियमों का पालन नहीं किया गया तो प्रशासनिक कार्यवाही भी की जा सकती है इसके लिए व्यापारी स्वयं जिम्मेदार होंगेे
बैठक में विशेष रुप से फिंगेश्वर में नवनिर्मित 30 बिस्तर अस्पताल को सर्व सुविधा युक्त करने की मांग उठाई गई इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य मंत्री से भी मुलाकात कर क्षेत्र के 50 गांव की जनता के स्वास्थ्य लाभ एवं चिकित्सा सुविधा को लेकर जिलाधिकारी तक व्यापारी संघ एवं आम जनता की ओर से जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जो कमियां वर्तमान अस्पताल में है उसे शीघ्र ही दूर करने के लिए प्रबलता से मांग की जाएगी जैसे कि डिजिटल एक्सरे मशीन आईसीयू वार्ड डॉक्टर एवं स्टाफ की कमी क्षेत्र के लोग लंबे समय से गंभीर बीमारी दुर्घटना अप्रत्याशित घटनाओं के दौरान तत्काल इलाज हेतु रायपुर रिफर होना पड़ता है कभी-कभी तो लोग समय पर इलाज न हो पाने से अपनी जान भी गवां बैठते हैं ऐसे संवेदनशील विषय पर हमारे क्षेत्र के विधायक सांसद जो जनता के दुख सुख के देखरेख करते हैं व्यापारी एवं फिंगेश्वर नगर वासियों ने विशेष रुप से इस विषय पर सहयोग की मांग की है फिंगेश्वर में ऑक्सीजन वेंटीलेटर व अन्य सुविधाओं से सुसज्जित हॉस्पिटल कल सपना क्षेत्र के लोग लंबे समय से देख रहे हैं शासन ने महसूस किया है की कोरोनावायरस जैसी संक्रमण बीमारी के बाद स्वास्थ्य विभाग को चुस्त-दुरुस्त करने छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं उनकी मंशा छत्तीसगढ़ के हर जिले और हर विकासखंड को सर्व सुविधा युक्त हॉस्पिटल देने की है इस दिशा में मात्र पहल करने की आवश्यकता है उपस्थित जनों ने इस विषय पर अपनी सहमति देते हुए जल्द ही उचित कदम उठाने की बात कही है जिनमें मुख्य रुप से व्यापारी संघ के संरक्षक अध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य अरेंद्र पहाड़िया बसंत गुप्ता जितेंद्र शर्मा पंकज चंद्राकर अनिल चंद्राकर चंद्रमणि चंद्राकर संतोष थदानी युवराज सिन्हा महेंद्र ठाकुर चमन यदु मुकेश साहू विष्णु राव भोसले धर्मवीर यादव लखन कोसरे महावीर कोसरे प्रीतम सिन्हा निर्मल चोपड़ाउपस्थित थे


Comments
Post a Comment