अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फिंगेश्वर ने अपना 75वां स्थापना दिवस सरस्वती शिशु मंदिर फिंगेश्वर में प्रतिभा सम्मान समारोह के रूप में मनाया।



अभाविप ने आयोजित किया प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह
नगर कार्यकारिणी की घोषणा छात्र नेता सुर्यश कश्यप बने नगर मंत्री।


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फिंगेश्वर ने अपना 75वां स्थापना दिवस सरस्वती शिशु मंदिर फिंगेश्वर में प्रतिभा सम्मान समारोह के रूप में मनाया। जहां नगर के नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।



कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माता सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की पूजा अर्चना के साथ किया। कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला सहसंयोजक मोहित साहू परिषद प्रवक्ता के रूप अनंत सोनी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिर्फ विद्यार्थियों के लिए ही नहीं काम करती अपितु पूरे देश के हित में कार्य करने वाला संगठन है। यह दूसरे छात्र संगठन की तरह इस पिछलग्गू छात्र संगठन नहीं है। यह समय-समय पर देश के प्रमुख विषयों को उठाते आया है चाहे वह धारा 370 का विषय हो या फिर कश्मीर में तिरंगा फहराने की बात। जब कश्मीर में तिरंगे का अपमान हुआ था तब अभाविप ने 'कहा जहां हुआ तिरंगे का अपमान वहीं करेंगे तिरंगे का सम्मान।' नवीन नगर मंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को आज 75 वर्ष हो गए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह सफर बहुत संघर्षशील रहा। अभाविप ने अपने इस इतिहास में कई ऐसे विषयों पर चरणबद्घ आंदोलन किया और उसके निर्णय भी देश बखूबी देख रहा है। उन्होंने अभाविप फिंगेश्वर की बात करते हुए कहा कि अभाविप फिंगेश्वर अपने इस वर्ष के कार्यकाल में कई ऐसे विषयों पर आंदोलन ज्ञापन सौंपना, विरोध प्रदर्शन करना, ऐसे कार्य व पेड़ पौधे महाविद्यालय विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाने के लिए एसएफडी की तहत एक दिवसीय पौधारोपण का कार्यक्रम भी किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में फिंगेश्वर की समस्याओं के लिए अभाविप आंदोलन करते रहेगी। परिषद वक्ता अनंत सोनी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक होने के साथ-साथ मेरे और सभी विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि आज ही के दिन 9 जुलाई 1949 को एक ऐसे संगठन का निर्माण हुआ जो कि विद्यार्थियों समस्याओं के लिए वर्ष भर 365 दिन पूरी तत्परता के साथ खड़ी रही और छात्र हितों की सुरक्षा का यह काम आज भी अनवरत रूप से चल रहा है। अभाविप ने ही यह समझाया कि एक विद्यार्थी का जाति धर्म केवल पठन पाठन होता है। राष्ट्रवाद के मुद्दे को गंभीरता से लोगों तक पहुंचाने का कार्य एबीवीपी ने किया। एबीवीपी ने कहा कि छात्र कल का नहीं अपितु आज का नागरिक है। इसी संकल्प को लिए आज हमने अपना 75 वर्ष पूर्ण कर लिया।


कार्यक्रम में नवीन कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई जिसमें नगर मंत्री के रूप में सुर्यश कश्यप नगर सहमंत्री लक्ष्य शर्मा, श्रद्धा शर्मा, थनेश्वर कश्यप नगर महाविद्यालय प्रमुख हर्षित यदु सोसल मीडिया प्रमुख नरायण सोनकर नगर विद्यालय प्रमुख अंश हरित नगर कार्यालय मंत्री भोज निषाद को बनाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

आज प्रधानमंत्री से होगी मनकी बात । बासिन केंद्र ।

भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया