भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया थाना का घेराव



एसपी के आदेश पर भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में दी गिरफ्तारी
नाबालिक अपहरण के मामले में पुलिस विभाग की लापरवाही थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग


फिंगेश्वर
विगत 6 जुलाई को फिंगेश्वर थाना के अंतर्गत ग्राम खुटेरी नाबालिक के अपरहण के मामले में आरोपी पर कारवाही 22 दिनों तक नहीं किए जाने के विरोध में भाजपा मंडल द्वारा आज पुराने बस स्टैंड पर आम सभा में वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस सरकार एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा पीड़ित परिवार को सहयोग नहीं मिलने को लेकर न्याय दिलाने के उद्देश्य से आज थाना घेराव हेतु पुराने बस स्टैंड से जनसैलाब हजारों की तादाद में फिंगेश्वर थाना पहुंचा भाजपा कार्यकर्ताओं ने एवं आम जनता ने भी ऐसे मामले में पुलिस की लापरवाही को देखते हुए सभी ने सहयोग के उद्देश्य हल्ला बोला जमकर नारेबाजी की गई पहले से ही पुलिस बल हजारों की तादाद में मेन गेट पर बेरी गेट लगाकर आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास महिला पुलिस के सहयोग से किया काफी समय तक झूमा झटकी और नारेबाजी चलती रही पुलिस दल का नेतृत्व कर रहे गरियाबंद जिले फिंगेश्वर थाना के प्रभारी एसडीओ पी प्रफुल्ल नायक  द्वारा मामले को सुलझाने का प्रयास एवं  सूझबूझ से मामले को निपटाने की कोशिश करते दिखे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने आरोपी को रातो रात गिरफ्त में लेकर आज 30 जुलाई को पास्को एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं मैं गरियाबंद जेल भेज दिया गया, पूरे पत्रकार मीडिया के लोग कवरेज में थे



भाजपा नेताओं ने नाबालिक के अपहरण आरोपी द्वारा 22 दिन बाद पीड़िता को गांव में छोड़कर भागना पीड़ित परिवार द्वारा थाना के चक्कर लगाना जनप्रतिनिधियों से  सहयोग मांगना ऐसे संवेदनशील मामले में अपराध को देखते हुए भी थाना प्रभारी राजपूत द्वारा किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिलना बहुत ही गंभीर मामला होने से आम जनता की शिकायतों को पुलिस के द्वारा निष्क्रियता दिखाना ही ऐसे आंदोलन को जन्म देना है



 उपस्थित अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं ने उच्च अधिकारी पर चर्चा की मांग की लगभग एक घंटा पश्चात गरियाबंद जिला एसपी अमित तुकाराम काबंले फिंगेश्वर थाना पहुंचे प्रतिनिधिमंडल से चर्चा हेतु बुलाया गया किंतु प्रदर्शनकारियों ने लोगों की उपस्थिति में खुली चर्चा की मांग की और नेताओं के बीच काफी बहस बाजी होने के बाद एसपी साहब गेट पर पहुंचे और आते ही भाजपा नेताओं महिला शक्ति की बातों  को संज्ञान में लिया महिला नेता श्वेता शर्मा ने पुलिस विभाग की लापरवाही के संबंध में और संबंधित थाना प्रभारी राजपूत के अड़ियल रवैया एवं व्यवहारिक नहीं होने को लेकर संबंधित थाना प्रभारी पर निलंबित की कार्यवाही की मांग की एवं जमकर पुलिस विभाग का विरोध किया भाजपा नेताओं एवं एसपी के बीच चर्चा विफल रही और सभी नेताओं को कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारी के आदेश जारी हो गए तत्काल पुलिस बल एक्शन लेते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा कर पकड़ पकड़ कर थाना के अंदर ले गए पत्रकारों के साथ भी पुलिस अधिकारियों ने दुर्व्यवहार किया जहां लगभग 1 घंटे तक भाजपा नेताओं से विचार-विमर्श चर्चा करने के बाद 3 दिन का समय दिया गया पश्चात सभी नेताओं को छोड़ा गया जिला पुलिस अधीक्षक की इस कार्यवाही को लेकर भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं एवं फिंगेश्वर नगर के बुद्धिजीवी समाजसेवियों ने आक्रोश व्यक्त किया है राजिम विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय पूर्व सांसद चंदूलाल साहू जी जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू महिला मोर्चा की ओर से पूर्व जिला जनपद अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा फिंगेश्वर नगर एवं विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में मुख्य रूप से भागवत हरित रामू राम साहू अशोक राजपूत युवा नेता मनीष हरित डॉ रामकुमार साहू राजू साहू अशोक साहू मिंजून साहू किरण सोनी एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने बड़े दमदारी से गिरफ्तारी दी

Comments

Popular posts from this blog

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

आज प्रधानमंत्री से होगी मनकी बात । बासिन केंद्र ।

भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया