भाजपा सरकार सुशासन की सरकार है- विधायक रोहित साहू
किसी भी भ्रष्ट अधिकारी को बख्सा नहीं जाएगा
जामगांव जिला जन समस्या निवारण शिविर मैं जनता की शिकायतों का विधायक ने तुरंत निराकरण कराया
फिंगेश्वर
विकासखंड फिंगेश्वर के आश्रित ग्राम जामगांव हाई स्कूल मैदान में आयोजित जिला जन समस्या निवारण शिविर मैं समस्त विभागों के अधिकारियों की उपस्थित रही आयोजित कार्यक्रम में राजीम क्षेत्र के विधायक रोहित साहू द्वारा शिविर का शुभारंभ किया गया प्रत्येक विभाग के स्टॉल में जा जाकर विधायक ने समस्त अधिकारी एवं उपस्थित कर्मचारियों से जनता से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली भाजपा सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिले इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया उन्होंने कड़े शब्दों में विभागीय अधिकारियों की क्लास लेते हुए कहां की भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार की शिकायत से लिप्त अधिकारी को बख्सा नहीं जाएगा वे अपना बोरिया बिस्तर बांध ले
विद्युत विभाग के फिंगेश्वर प्रभारी पर लेनदेन की शिकायत शिविर में रखी गई आवास योजना में भी पैसे की लेनदेन की शिकायत रखी गई ग्राम खेर झीटी मैं श्मशान घाट हेतु चयन किए गए स्थल से बेजा कब्जा हटाने की शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए सरगोड में तीन स्थानों पर टिन का सेट लगाने की मांग पर 15 लाख की घोषणा विधायक द्वारा की गई
उन्होंने कहा कि पूर्व में विकास कार्यों हेतु नेताओं के चक्कर लगाने पड़ते थे भाजपा शासन में ऐसा नहीं होगा आपकी समस्या के लिए मैं हमेशा आपके दरवाजे तक आऊंगा क्षेत्र में अवैध शराब गांजा सट्टा जुआ जैसी सामाजिक बुराइयों को रोकने के लिए फिंगेश्वर थाना के प्रभारी को सख्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए सुपोषण दिवस पर उपस्थित जन समुदाय को विधायक द्वारा शपथ दिलाई गईजन समस्या निवारण शिविर में हजारों की तादाद में 10 पंचायत से ग्रामीण जन उपस्थित थे माननीय विधायक ने 3 घंटे तक मंच में खड़े होकर प्रत्येक विभाग के अधिकारियों से जनता के समक्ष सवाल जवाब कर तुरंत निराकरण करते दिखे जनता के बीच से जो भी व्यक्ति ने प्रश्न किया या आवेदन दिया तत्काल विधायक द्वारा अधिकारी को कार्यवाही हेतु सक्त निर्देश देते देखा गया मंच पर ही अधिकारियों को बुलाकर शिकायतों का निराकरण कराया गया विधायक द्वारा शिविर में की गई प्रक्रिया से लोगों में काफी खुशी और संतोष का माहौल था सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए विधायक की तारीफ की
पहली बार किसी विधायक द्वारा जनता की समस्याओं को लेकर अधिकारियों की परेड लेते देखा गया
शिविर में कुल 224 आवेदन प्राप्त हुए सभी विभागों के जिसमें सबसे अधिक आवास निर्माण के 122 आवेदन मनरेगा विभाग में 20 आवेदन राजस्व विभाग में 30 आवेदन कल 19 विभागों के अधिकारी जिला शिविर में पहुंचे थे
आयोजित शिविर में मंच पर विशेष रूप से विधायक रोहित साहू जी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर साहू जिला अध्यक्ष राकेश साहू मनीष हरित फिंगेश्वर जनपद अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू मधुबाला रात्रे जामगांव सरपंच अरुण सिन्हा राधेश्याम साहू वरिष्ठ नेता कुंजलाल साहू मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल सोनकर विधायक प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भाजपा महिला मोर्चा सदस्य मंच पर उपस्थित थे ब्लॉक के वरिष्ठ अधिकारियों में राजीम अनुविभागीय अधिकारी श्री महाराणा फिंगेश्वर तहसीलदार डिंपल ध्रुव जिला जनपद सीईओ श्री लता फिंगेश्वर सीईओ श्री पटेल जी एवं वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे




Comments
Post a Comment