जनपद पंचायत फिंगेश्वर शपथ ग्रहण कार्यक्रम में रहा सन्नाटा
नगर के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व पत्रकारों को भी नहीं बुलाया गया
फिंगेश्वर
चुनाव आयोग द्वारा जारी आदेश अनुसार 7 मार्च शुक्रवार को जनपद पंचायत फिंगेश्वर कार्यालय में नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों जनपद अध्यक्ष जनपद उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण कराया गया शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नगर के किसी भी सत्ताधारी पार्टी बीजेपी कांग्रेस अन्य दल के जनप्रतिनिधीगण और न हीं पत्रकार मीडिया के लोगों को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया
शपथ ग्रहण के दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों के परिवार के सदस्य ससुराल पक्ष के लोग स्वयं जनपद अध्यक्ष के परिवार के सदस्य भी जनपद शपथ ग्रहण समारोह के सभा कक्ष से बाहर नजर आए उनके रिश्तेदारों ने बताया की हमें अनुमति नहीं है कार्यक्रम से पर्वव वे बड़े ही खुश थे और शपथ ग्रहण देखने आए थे लेकिन उन्हें विभागीय अधिकारियों के द्वारा कोई मान सम्मान नहीं मिला भाजपा के जनप्रतिनिधि नेता भी आमंत्रित नहीं किए गए न हीं पत्रकारों को मीडिया वालों को किसी प्रकार का आमंत्रण दिया गया इस संबंध में पत्रकार संघ अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वप्निल ध्रुव से शिकायत की उन्होंने बताया कि जन चर्चा के अनुसार जनपद के बाहर उपस्थित लोगों ने नाराजगी व्यक्ति की है यह कैसा शपथ ग्रहण है जो गुप्त रूप से मनाया जा रहा है यहां तक की रिश्तेदारों को भी शामिल होने का अवसर नहीं मिला इस संबंध में अधिकारी श्री ध्रुव ने सरकारी आदेश दिखाते हुए 7 मार्च को शपथ ग्रहण करने संबंधी आदेश दिखाकर चुप्पी साथ लिए जानकारी रहे की जनपद पंचायत पूरे क्षेत्र में पंचायत तक ग्रामीणों तक सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभ को पहुंचाने का माध्यम है चुने गए जनप्रतिनिधि के सहयोग से ग्रामीण अंचलों तक आम जनता को लाभ पहुंचाया जाता है उनकी ही अपेक्षा शपथ ग्रहण में की गई नगर में इस आयोजन को लेकर लोगों ने काफी नाराजगी व्यक्त की है अधिकारियों द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यवहारिक संबंध की प्रक्रिया को भी ध्यान में रखना आवश्यक है प्रचार प्रसार ही मध्य है ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं को पहुंचने का किंतु आज के कार्यक्रम में पत्रकारों को सूचना नहीं देना मीडिया वालों के लिए गंभीर विषय है
Comments
Post a Comment