नगर पंचायत अध्यक्ष हेतु कांग्रेस के धनराज सूर्यवंशी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की
15 वार्ड के पार्षद चुनाव में सात निर्दलीयों मैं चुनाव जीतकर सभी पार्टियों का गणित फेल किया है
पांच भाजपा से तीन कांग्रेस पार्षदों ने जीत दर्ज की
फिंगेश्वर
चुनाव के परिणाम आते ही मतगणना स्थल से मौलि माता दर्शन हेतु विजय जुलूस निकल गया जिसमें नगर अध्यक्ष धनराज सूर्यवंशी समस्त जीते हुए पार्षद भाजपा कांग्रेस एवं निर्दलीय प्रत्याशी एक साथ नगर मुख्य मार्ग होते हुए माता का दर्शन किया पुराने बस स्टैंड में व्यापारियों ने आम जनता ने गुलाल लगाकर पटाखे फोड़ कर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की
पंचायत चुनाव के परिणाम रिटर्निंग अधिकारी डिंपल ध्रुव एवं सहायक अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पंचायत के द्वारा अधिकृत जानकारी अनुसार नगर अध्यक्ष हेतु कांग्रेस के राजेंद्र धनराज सूर्यवंशी ने 2606 वोट प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के उत्तम राजवंशी ने 2062 वोट प्राप्त किया दोनों के मतदान में 544 वोटो से हराकर नगर पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की नगर में 15 वार्ड के लिए सात निर्दलीयों ने जीत दर्ज की
भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष जगदीश यादव वार्ड नंबर 8 से जीत दर्ज की कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनिल चंद्राकर ने वार्ड नंबर 7 से जबरदस्त जीत हासिल की महिलाओं में भाजपा की वार्ड नंबर 5 से श्रीमती पदमा यदु एवं वार्ड नंबर 9 से श्रीमती शांति कोसरे ने अपने परिश्रम एवं व्यवहार से जीत दर्ज की वार्ड नंबर 1 से रामाधीन साहू निर्दलीय प्रत्याशी ने बीजेपी के वेद राम साहू को 16 वोट से हराकर विजय प्राप्त की यह वार्ड चर्चा में था क्योंकि रामाधीन साहू ने कांग्रेस से टिकट मांगी थी नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की वार्ड नंबर 2 में पार्टी प्रत्याशी का कोई रोल नहीं था यहां निर्दलीय प्रत्याशी हेमनारायण महिलागं ने ओमप्रकाश बघेल निर्दलीय प्रत्याशी को एक वोट से हराकर जीत दर्ज की वार्ड नंबर 11 से निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रात्रे ने कांग्रेस प्रत्याशी को 116 वोट से हराकर जीत दर्ज की वार्ड नंबर 13 में चांदनी कमलेश कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी से189 वोट से जीत दर्ज की कांग्रेस प्रत्याशी को हराया इस तरह जीत का अंतर कुछ वार्डों में 100 के आसपास रहा कुछ वार्डों में बहुत ही कम अंतर से अप्रत्याशी परिणाम प्राप्त हुए मतदान स्थल पर माहौल शांति पूर्ण रह सभी प्रत्याशियों ने हार और जीत को सह्रदय स्वीकार किया


Comments
Post a Comment