श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई फिंगेश्वर के पदाधिकारी का पुनर्गठन संपन्न हुआ

 
जितेंद्र शर्मा दोबारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किए गए


फिंगेश्वर 
श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी जी के निर्देशानुसार गरियाबंद जिला अध्यक्ष श्याम किशोर शर्मा के नर्देशानुसार   सूचना के आधार पर फिंगेश्वर ब्लॉक पत्रकार संघ का गठन स्थानीय विश्राम ग्रृह में सभी पत्रकारों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया गया देशबंधु वरिष्ठपत्रकार जितेंद्र शर्मा को उनके पूर्व कार्य कल  के अनुभव व्यवहारिक दृष्टिकोण एवं संगठन में आपसी सामंजस्य को देखते हुए दोबारा अध्यक्ष पद हेतु मनोनीत किया गया संघ के संरक्षक के रूप में वरिष्ठ पत्रकार नवभारत अरेंद्र पहाड़िया ने शेष पदाधिकारी के नाम की घोषणा की जिसमें मुख्य रूप से नगर उपाध्यक्ष योगेश सिंह ठाकुर दबंग दुनिया ग्रामीण उपाध्यक्ष भागीरथी सिंन्हा हरिभूमि, महासचिव जितेंद्र सिन्हा दैनिक भास्कर, जिला प्रतिनिधि अजीज खान, सचिव उरेंद्र साहू हरिभूमि सह सचिव थानेश्वर बंजारे कोषाध्यक्ष युवराज सिन्हा एवं विशेष आमंत्रित सदस्य अंकुर पहाड़िया अंकित पहाड़िया टिकेंद्र सिन्हा मनोनीत किए गए
संरक्षक अरेंद्र  पहाड़िया ने समस्त पदाधिकारी को बधाई दी एवं संघ की मर्यादा पत्रकारों के नैतिक अधिकार एवं कर्तव्य का बोध कराते हुए कहा कि हमारा प्रयास समाज में चल रही सामाजिक गतिविधियों की जानकारी रखकर समाचारों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तंत्र के द्वारा सरकार तक पहुंचाना आम जनता को अवगत कराना स्वच्छ एवं स्पष्ट छवि का परिचय पत्रकारों की प्रथम रुचि होनी चाहिए जितेंद्र शर्मा ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी ने जो विश्वास पुनः  मुझ पर किया है मैं अपने कर्तव्यों का निर्वाह संघ की मर्यादा के लिए हमेशा करूंगा क्षेत्र में सभी पत्रकार साथी असामाजिक गतिविधियों से बचें एवं स्वच्छ छवि बनाकर रखें ताकि आम जनता का विश्वास पत्रकारों पर बना रहे

Comments

Popular posts from this blog

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

आज प्रधानमंत्री से होगी मनकी बात । बासिन केंद्र ।

भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया