स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल मैं आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू का भव्य स्वागत
फिंगेश्वर
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल फिंगेश्वर में वार्षिकोत्सव "उड़ान 2024" अपने निराले अंदाज में आयोजित किया गया । मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री रोहित साहू जी रहे, उत्सव की अध्यक्षता श्री भागवत हरित जी ने की। समारोह का उद्घाटन माननीय विधायक महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे कलाकारों के द्वारा 'हम कथा सुनाते हैं श्री राम की....' की मनमोहक प्रस्तुति के साथ की गई। इसके अलावा कक्षा चौथी के छात्रों द्वारा सोशल मीडिया के अत्यधिक प्रयोग एवं उसके दुष्प्रभाव को बतलाने हेतु नाटक प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने क्लासिकल और राजस्थानी डांस की प्रस्तुति देकर अभिभावकों का मन मोह लिया इस दौरान मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने *बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दें*। संस्कार के अभाव में ज्ञान शून्य हो जाता है, पढ़ा लिखा व्यक्ति भी गलत आचरण करने लग जाता है। विशिष्ट अतिथि श्री भागवत हरित जी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि स्कूली शिक्षा के बाद आगे की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम में करनी होती है, इसलिए समाज को अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की आवश्यकता है। सभी मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विभिन्न विधाओं में उनके प्रदर्शन हेतु पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम मे अतिथि के रुप में श्री जगदीश यदु अध्यक्ष नगर पंचायत, श्री प्यारे लाल सोनकर, श्री मनिष हरित, श्री राजू साहू, श्री नरेश लहरें, श्रीमती मंजू हरित, श्रीमती संतोषी श्रीवास्तव, श्रीमती रुखमणी मांडले जी उपस्थित रहें। कार्यक्रम में विगत शिक्षा सत्र में टॉपर रहे बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें कक्षा पहली से बारहवीं में प्रथम स्थान में मोनिका साहू, कुणाल साहू ,वैभवी हरित, वेदांशु साहू, सोनाली सूर्यवंशी , जिसीका कुर्रे, सेजल यदु, मंदिप प्रसाद साहू, अंशु तोंद्रे ,मनीष कुमार साहू ,सृष्टि सोनकर व ,धात्री रानी द्विवेदी रही इस प्रकार द्वितीय स्थान में साक्षी नेताम,अंशिका निर्मलकर ,कनिका पराना ,आदर्श साहू अंश निर्मलकर ,लिसा साहू ,देविका साहू ,सूरज यादव, जानवी शर्मा, भावेश यादव, गुंजा साहू और ऐसा सेन रही विद्यालय में गणित दिवस के दिन रंगोली प्रतियोगिता में वैभवी साहू, निधि अग्रवाल ,मानसी साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं सिद्धि पुरैना ,देविका साहू और चिरामन साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया मॉडल प्रतियोगिता में भिवानी साहू ,चेतन साहू, और लकी तोंद्रे, ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही मॉडल निर्माण ने भीवाणी साहू ,जय श्री साहू और सुमेद साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया प्राथमिक कक्षा के लिए आयोजित चार्ट निर्माण प्रतियोगिता में नम्रता साहू प्रथम और अंशिका पटेल द्वितीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में विद्यालय हूं में हुए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में हाउस कप ब्लू हाउस को प्रदान किया गया उन्होंने पूरे खेल में 82 मेडल अर्जित किये। समारोह के अंत में प्राचार्य श्री मुकेश निर्मलकर ने सभी छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक उमेश यदु,क्रिसनेंदु मंडल और कृतिका पूंज ने किया।



Comments
Post a Comment