दीपावली की तरह मनाया गया राम जी के प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव

दीपावली की तरह मनाया गया राम जी के प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव

जगह-जगह प्रसाद बटे कहीं खिचड़ी कहीं हलवा, कहीं खीर पुडी


11000 दिए जलाए गए जबरदस्त आतिशबाजी जय श्री राम जय हनुमान के नारे गूंजे
फिंगेश्वर
नगर के सभी मंदिर देवालयों में जैसे ही रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की सूचना अयोध्या से मिली तुरंत ही सभी मंदिरों में श्री राम जानकी भगवान लक्ष्मण बजरंगबली की पूजा अर्चना कर भव्य आरती कर प्रसाद वितरण किया गया मंदिरों के सामने पटाखे फोड़े गए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं समस्त नगर वासी राम भक्तों ने जय घोष के नारे लगाते हुए हनुमान चालीसा का पाठ श्री राम जी की स्तुति की आज के दिन को पूरे नगर में बड़े ही भव्यता के साथ दीपावली की तरह मनाया जाने का संकल्प लेकर समस्त नगर वासियों ने अपने घरों में दीप जलाए व्यापारियों ने अपने दुकानों के सामने दीप जलाए रानी श्याम कुमारी चौक से शिवाजी चौक तक पूरे नगर में सुंदर लाइटिंग , भगवा ध्वज लगाए गए इतना आकर्षक और भाव्य वातावरण आज के दिन को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास युवाओं ने किया यहां तक की नगर की सजावट को भव्यता को ड्रोन के माध्यम से भी कवरेज किया गया आसपास के 50 गांव में फिंगेश्वर विकासखंड मुख्यालय है सभी व्यवस्थाएं आपसी सहयोग व्यापारी सहयोग लोगों ने तन मन धन से स्वयं से होकर सहयोग प्रदान किया


 आज के दिन फिंगेश्वर की प्रसिद्ध मंदिर भगवान बालाजी भगवान पंचदेव फणीश्वर नाथ भगवान शीतला माता मावली माता मंदिर मुख्य मार्ग पर स्थित राम मानस मंदिर परिसर में राम भक्तों द्वारा बड़े ही श्रद्धा भाव से मंदिर के गुंबद से लेकर गर्भ गृह एवं परिसर को पूर्ण रूप से स्वच्छ किया गया
मंदिरों में साज सजा की गई रामायण मंडल की टोलियां प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व से शाम तक रामायण पाठ हनुमान चालीसा पाठ राम स्तुति भजन कीर्तन करते रहे घर के प्रत्येक द्वारा में सुंदर गेट लगाए गए प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त पर बजरंगियों एवं विश्व हिंदू परिषद के युवाओं ने पूरे नगर में प्रभात फेरी जय राम श्री राम श्री राम जय राम की धुन ढोलक मंजीरा बजाते हुए निकाली पुराना बस स्टैंड में मंच बनाकर अयोध्या में निर्मित राम मंदिर की प्रतिमात्मक झांकी रखी गई जहां लोगों ने जाकर सेल्फी ली प्रसाद ग्रहण किया गायत्री माता मंदिर में पंच कुंडी हवन यज्ञ आयोजित किए गए एक दिन पूर्व क्षेत्र के समस्त गायत्री परिवार हजारों महिला पुरुषों द्वारा 1100 कलश यात्रा निकालकर पूरा नगर भ्रमण किया गया
सभी मंदिरों में राम आएंगे आएंगे की धुन बजती रही




नन्हे मुन्ने बच्चों को राम लक्ष्मण सीता के रूप में झांकी देख कर मंत्र मुग्ध हो गए पूरा नगर राम मय हो चुका था इतिहास में पहली बार लोगों ने श्री राम के प्रति ऐसी आस्था भक्ति एवं समर्पण को घर में दीपावली की तरह दीप जलाकर अपने भाव व्यक्त किया सनातनी हिंदू ही नहीं अपितु सभी वर्ग ने बढ़-चढ़कर श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के इस सुनहरे अवसर को देखा सुना समझा एवं बड़े ही उल्लास के साथ मनाया

Comments

Popular posts from this blog

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

आज प्रधानमंत्री से होगी मनकी बात । बासिन केंद्र ।

भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया