जनसंघ मंच द्वारा निशुल्क प्राकृतिक एवं एक्यूप्रेशर से संबंधित स्वास्थ्य लाभ शिविर का आयोजन

फिंगेश्वर,




                 आज राजीम  के समीप आमंत्रण पैलेस के संचालक ईश्वरी साहू के विशेष सहयोग एवं जन संघ सेवक मंच के सदस्यों द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया शिविर के मुख्य अतिथि महासमुंद क्षेत्र के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू जी विशेष अतिथि महेश यादव जी चिकित्सक संस्थापक अध्यक्ष ज्ञानी दास मानिकपुरी विश्व एम एच आर एस प्रवर्तक/जनक एवं संघ के सेवक तेजराम साहू द्वारा सर्वप्रथम गणेश भगवान की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।


आज के पूरे आयोजन का उद्देश्य एवं वर्तमान पीढ़ी को स्वस्थ रखने  प्राकृतिक चिकित्सा एक्यूप्रेशर योग पद्धति आसन व्यायाम प्राणायाम इन संयुक्त माध्यम से अपने शरीर को हम कैसे निरोगी व स्वस्थ रखें ऐसे लाभदायक कार्य परोपकार के कार्य डॉक्टरों के व्यर्थ के खर्च से बचने व ब्लड प्रेशर शुगर थायराइड ह्रदय रोग जैसे असाध्य रोगों पर महारत हासिल करने वाले डॉक्टर ज्ञानी दास मानिकपुरी अपने आत्मविश्वास एवं चिकित्सा पद्धति जो की नसों में ब्लड सरकुलेशन जड़ मस्तिष्क को खोलना यहां तक कि पैरालिसिस जैसे मरीजों को उनकी पीड़ा से मुक्त करना का दावा वह सरलता से करते हैं उनका मानना है कि अगर हम एसीएस ट्विस्टर का प्रयोग यानी कि जो मॉर्निंग वॉक में नहीं जा पाते हैं ऐसे लोग घर पर ही ट्विटर के माध्यम से अपना वेट पेट एवं वेस्टेज चर्बी को आसानी से कम कर ब्लड सरकुलेशन को कंटिन्यू कर सकते हैं थोड़ी सी परहेज वह एक्सरसाइज के दम पर आप अपनी पूरी जिंदगी अपने परिवार के लिए हंसते खेलते चला सकते हैं समय से पहले होने वाली घटनाओं को बीमारियों को एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति एवं मेडिटेशन के माध्यम से रोका जा सकता है अतः आप अपने स्वास्थ्य को लेकर युवा पीढ़ी को इस दिशा में गंभीरता से सोचना होगा वर्तमान में कम उम्र एवं अधिक उम्र में भी उक्त बीमारियां सरलता से मनुष्य के जीवन को खेल रही है इस तनाव भरी जिंदगी से हमें अपने शरीर को बचाने के लिए स्वस्थ रखना आवश्यक है और इसके लिए मात्र थोड़े बहुत उपाय कर अगर हम स्वस्थ रह सकते हैं तो यह हमारे परिवार के लिए सुखद परिणाम होंगे हम हमारी संस्था कबीर स्वास्थ्य शोध संस्थान एवं वैलनेस सेंटर सह संस्थान जयपुर राजस्थान द्वारा विशेष स्वास्थ्य सेवाएं पहल सरल एवं सस्ती उच्च गुणवत्ता रोहित आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं वरदान एवं कामगार सिद्ध होगी मंच को संबोधित करते हुए पूर्वसांसद श्री चंदूलाल साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हर परिवार हर वर्ग बीमारियों से ग्रसित है अस्पतालों में लंबी कतारें लाखों की तादाद में मरीज अनेक बीमारियों से जूझ रहे हैं ऐसे में रामबाण के रूप में असाध्य बीमारियों को दूर करने वाली पद्धति एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा योग प्राणायाम से अगर हम अपनी बीमारियों को दूर कर सकते हैं तो ऐसे प्रशिक्षक ऐसे डॉक्टर हमारे लिए भगवान स्वरूप है श्री साहू ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी कम उम्र में ही बीमारियों से जूझ रही है गरीब असहाय वर्ग डॉक्टरों की महंगी दवाइयों एवं महंगे इलाज के चलते अचानक ही मृत्यु की भेंट चढ़ जाते हैं नेचुरल प्राकृतिक चिकित्सा योग पद्धति ऋषि मुनियों के कॉल से चली आ रही है आज की चकाचौंध की दुनिया में विलुप्त हो चुकी है जब से एलोपैथिक दवाइयों का सहारा तत्काल इलाज की सोच के कारण व्यक्ति इन सब चीजों में समय नहीं देना चाहता जबकि यह पद्धति बीमारियों को जड़ से खत्म करने की ताकत रखती है आज हमारे बीच ऐसे सोच के साथ सेवा की दृष्टि से समाज में स्वास्थ्य लाभ को लेकर अग्रसर परोपकार के उद्देश्य के साथ डॉक्टर ज्ञानी दास मानिकपुरी जी उपस्थित है मैं उनका हार्दिक स्वागत करता हूं साथ ही उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि वह अपनी समाजिक सेवक के रूप में कार्य करने की प्रेरणा के साथ जो लगन के साथ जो कार्य कर रहे हैं वे अत्यंत सराहनीय है हम सभी उन्हें हर प्रकार से सहयोग कर सकें ताकि इनके द्वारा क्षेत्र के लोगों को लाभ हो श्री साहू ने आयोजक कर्ता टीम एवं मुखिया तेजराम साहू व आमंत्रण पैलेस के संस्थापक ईश्वरी साहू को भी धन्यवाद दिया आज उपस्थित क्षेत्र किस से आए विभिन्न प्रकार के बीमारी से ग्रसित मरीजों का उपचार पूरे दिन चलता रहा कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक पत्रकार संघ एवं फिंगेश्वर व्यापारी संघअध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने भी डॉक्टर मानिकपुरी की सेवा भावना को देख उनके प्रति आभार व्यक्त किया वह भविष्य में फिंगेश्वर क्षेत्र में भी संघ के माध्यम से क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिले ऐसा प्रयास करने का आश्वासन भी दिया

_____________*****___________________

Comments

Popular posts from this blog

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

आज प्रधानमंत्री से होगी मनकी बात । बासिन केंद्र ।

भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया