फिंगेश्वर ब्लॉक मुख्यालय से लगे ग्राम चैतरा में दिनदहाड़े मुरम का अवैध उत्खनन प्रशासन की सह पर हो रहा है मुरूम का अवैध गोरखधंधा

फिंगेश्वर ,



        गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक मुख्यालय से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत चैतरा में मुरूम का अवैध उत्खनन कर सैकड़ों टीप परिवहन किया जा रहा है उक्त मुरूम को फिंगेश्वर नहर से पतोरा तक बन रहे सड़क निर्माण कार्य में उपयोग किया जा रहा है । ग्राम चैतरा में स्थित मुरूम खदान में मुरूम खुदाई के लिए विभाग द्वारा किसी भी प्रकार से परमिशन नहीं है उसके बावजूद भी दिनदहाड़े मुरूम खुदाई कर सैकडो टीप मुरूम का अवैध परिवहन किया जा रहा है ।इस मामले को लेकर स्थानीय तहसीलदार फिंगेश्वर प्रेमु लाल साहू को सूचना करने के बावजूद भी मोके पर नहीं पहुंचे और न ही अवैध उत्खनन रोकने किसी भी प्रकार से कार्यवाही नहीं किया गया तब मामले की जानकारी खनिज विभाग को दिया गया लेकिन सूचना देने के बाद भी विभाग की टीम घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे। आपको बता दें कि इस पूरे मामले की जानकारी स्थानीय अधिकारी व जनप्रतिनियो को देने के बावजूद भी जब किसी ने  दिलचस्पी नहीं दिखाई तो इसकी जानकारी जिला कलेक्टर को भी दिया गया ।जिस पर उन्होंने मामले पर कार्रवाई कराने की बात कही लेकिन अभी भी माउंटेन चेन से मुरूम का अवैध उत्खनन लगातार जारी है।
बता दे कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अवैध उत्खनन पर रोक लगाकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिया है उसके बावजूद भी ब्लॉक मुख्यालय फिंगेश्वर से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर दिनदहाड़े मुरूम का अवैध खनन होना प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा होना लाजमी है ।इस पूरे मामले में विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता प्रशासन की सह पर मुरूम के अवैध खनन का गोरखधंधा खूब फल फूल रहा है अब देखना यह होगा खबर के बाद प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधि क्या गतिविधि करते हैं फिलहाल चैतरा में हो रहे अवैध उत्खनन से तो साफ लग रहा है कि इस अवैध उत्खनन में प्रशासनिक अमला से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं वही मुरूम अवैध खनन पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने से मुरूम के अवैध कार्यों में संलिप्त ठेकेदारों के हौसले बुलंद है।


Comments

Popular posts from this blog

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

आज प्रधानमंत्री से होगी मनकी बात । बासिन केंद्र ।

भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया