पसौद रेत घाट मैं अवैध रेत उत्खनन धड़ल्ले से जारी अधिकारियों की मिलीभगत कोई कार्यवाही नहीं
फिंगेश्वर,
विकासखंड फिंगेश्वर गरियाबंद जिला के ग्राम पसौद के रेत घाट में सरेआम दिनदहाड़े बिना पीठ पास के अवैध रूप से रेत खनन का कार्य जोरो से चल रहा है मौके पर पहुंचे प्रेस प्रतिनिधि द्वारा माइनिंग विभाग के अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर कार्यवाही की बात करने के बावजूद कोई कार्यवाही शासन द्वारा नहीं की गई गांव के जनप्रतिनिधियों ने भी चुप्पी साध इस कार्य को मौन स्वीकृति दी है ऐसा प्रतीत होता है मौके पर रेत से भरी ट्रकों के आवाजाही एवं उनसे पूछताछ करने पर बिना पीठ पास के पसौद रेत घाट से परिवहन कर ले जाया जा रहा बताया गया शासन की गाइडलाइन अनुसार बारिश के दिनों के पूर्व रेत घाट के ठेकेदारों को भंडारण करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं इस भंडारण का कार्य के दुरुपयोग करते हुए ठेकेदारों द्वारा ट्रकों से अवैध रेत परिवहन कराया जा रहा है शासन को लाखों रुपए का नुकसान इस परिवहन में हो रहा है बिना रॉयल्टी के प्रकृति की धरोहर रेत उत्खनन व परिवहन करने वाले राजनीतिक पदों में रहकर अपने रुतबे हुआ दबाव का पावर दिखा कर गरियाबंद जिले की कीमती चीजों का अवैध परिवहन कर करोड़ों रुपए कमाने की इच्छा ऐसे कार्य कर रहे हैं इन्हें किसी कानून किसी नियम किसी मर्यादा का कोई भय नहीं है जिला में बैठे माइनिंग अधिकारी एक दूसरे के ऊपर जिम्मेदारी को डालकर ऐसे मामलों को बढ़ावा देते हैं एवं कार्यवाही करने से बचते हैं तो फिर ऐसे विभाग में सरकार लाखों रुपए तनखा देखें अधिकारी का नियुक्ति क्यों करती है जब भी प्रकृतिक संपदा का हनन होने से रोक नहीं सकते अपने कर्तव्यों का निर्वाह नहीं कर सकते सर्वप्रथम इन पर कार्रवाई होनी चाहिए क्षेत्र की जनता की ऐसी मांग है हर साल रेत का अवैध खनन के हजारों मामले सोशल मीडिया प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार घूम घूम कर जिला के आला अफसरों को इन कार्यों की जानकारी देते हैं किंतु भ्रष्टाचार में लिप्त संबंधित विभाग के लोगों पर कोई असर नहीं होता इसके कारण ठेकेदारों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं ग्राम पसौद रेत घाट भी ऐसे ही गद्देदार नेताओं के हाथ में हैं प्राप्त जानकारी अनुसार अभनपुर के बजाज बंधुओं के द्वारा रेत घाट का संचालन किया जा रहा है
पत्रकार:-
JITENDRA Sharma.



Comments
Post a Comment