किसानों से गोबर की खरीदी छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला स्वागतेय फिंगेश्वर
- Get link
- X
- Other Apps
पत्रकारों का किया गया सम्मान।
फिगेश्वर,
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गाय के गोबर को किसानों से आगामी हरियाली त्यौहार से खरीदी प्रारंभ करने का निर्णय विवेकपूर्ण स्वागत योग्य है जैविक खाद की उपयोगिता एवं छत्तीसगढ़ में गायों के संरक्षण हेतु पूर्व में अनेक कदम उठाए गए जिस में गोठान गौशाला शामिल है किंतु आज भी गांव से लेकर शहरों की गली चौराहे मोहल्ले आम सड़कों एवं वीआईपी सड़कों पर घुमंतू जानवर की तरह गव माता भी लावारिस की तरह देखी जा सकती है कई प्रकार की दुर्घटनाएं भी निरंतर घटित होती हैं और पशु धन की हानि निरंतर बढ़ते जा रही है कोई भी किसान गोवर्धन को घर में रखना नहीं चाहते जबकि जैविक खेती में गोबर वह गोमूत्र प्रमुख घटक हैं यह हमारी धरती वह भारत के लिए प्रत्यक्ष वरदान है आज नगर फिंगेश्वर में क्षेत्र के समाजसेवी एवं गौशाला के संचालक श्री डॉक्टर चंद्रशेखर हरित व गऊ ग्राम स्वालंबन अभियान के प्रांत व जिला संयोजक श्री भुनेश्वर साहू ने पत्रकार वार्ता में अपने विचार रखें उन्होंने अपने इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि गौव ग्राम स्वालंबन योजना हेतु
अभियान मंच द्वारा 1 वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ सरकार व केंद्र सरकार को ज्ञापन देकर देसी गोवर्धन के पालन पोषण संरक्षण हेतु जैविक खाद को बढ़ावा देना पर्यावरण संरक्षण तथा जन स्वास्थ्य के संरक्षण एवं देसी गाय की महत्ता को बढ़ाने के उद्देश्य से शासन अगर गोबर को 5 किलो व मूत्र को ₹10 लीटर के भाव से खरीदें ऐसी मांग थी इस संबंध में जन जागरण करते हुए 4 नवंबर गोपाष्टमी के दिन सारे प्रदेश के जिला केंद्रों पर किसानों की रैली वह ज्ञापन सभा के माध्यम से जिलाधीश को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा गए थेद्वितीयचरणमें22 नवंबर को प्रदेशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाकर केंद्र व राज्य सरकार को की गई मांग के परिपेक्ष में हैं ज्ञापन सोचने का निर्णय प्रदेश इकाई द्वारा लिया गया था इसी बीच 25 जून को राज्य सरकार द्वारा गोबर खरीदने का निर्णय लिया गया है जिससे प्रदेश के समस्त गोपालक किसान दिल से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी का स्वागत धन्यवाद आभार साधुवाद दीया है परंतु हमारी दूसरी मांग गोमूत्र खरीदी की है जिसे 22 नवंबर के हस्ताक्षर अभियान के साथ ज्ञापन राज्यों केंद्र को सौंपा जाएगा आज की पत्रकार वार्ता में सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए यह दावा किया गया कि गोबर और गोमूत्र दोनों को सरकार द्वारा क्रय का निर्णय लिया जाता है तो इससे एक नए युग की शुरुआत होगी शासन के गोबर खरीदने की निर्णय मात्र से ही कृष को में गांव के प्रति संरक्षण एवं उसकी महत्व के प्रति रुचि जागृत होगी अब सड़कों पर लावारिस पशु नहीं पाए जाएंगे इससे हमारे द्वारा संचालित गांव ग्राम स्वालंबन अभियान कि परिकल्पना एवं रोजगार व स्वालंबन के अवसर बढ़ेंगे साथ ही जैविक खेती के प्रति रुचि बढ़ेगी जिसे जन स्वास्थ्य के प्रति भी सजगता आएगीइस सफलता के लिए कृषकों को अल्प प्रशिक्षण की आवश्यकता होगी ताकि वे रसायनिक खाद के बदले जैविक खाद के प्रति जागरूक हो पत्रकार वार्ता में गांव ग्राम स्वालंबन अभियान के फिंगेश्वर राजीम खंड संयोजिका श्रीमती देवकी साहू सह संयोजक नरेंद्र साहू ओम प्रकाश साहू छुरा खंड संयोजक तेजराम साहू सहसंयोजक वेद राम नंदे जिला सचिव भागवत साहू राजीव तहसील व जिला सहसंयोजक ईश्वरी साहू टीकम साहू भाजपा के वरिष्ठ नेता भागवत हरि त नगर संयोजिका श्रीमती संतोष श्रीवास्तव भाजपा के जिला मंत्री श्रीमती मंजू हरि त के अलावा पत्रकार संघ अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा संरक्षक अरेंद्र पहाड़िया उपाध्यक्ष योगेश ठाकुर जितेंद्र सिन्हा अजीज खान नेमीचंद बंजारे युवराज सिन्हा कामेश्वर प्रसाद शुक्ला दीपक पोद्दार विशेष रूप से उपस्थित थे पत्रकार वार्ता पश्चात जनसंघ के सेवक द्वारा संस्था की ओर से कोरोनावायरस के चलते सामाजिक गतिविधियों में दिन रात 24 घंटे मीडिया के लोग सतत समाचारों के माध्यम से समाज में सूचना का कार्य निरंतर करते हैं ऐसे पत्रकारों की सराहना करते हुए सक्रिय क्रियाशील पत्रकारों का सम्मान सम्मान पत्र देकर उनका अभिनंदन व स्वागत सम्मान किया गया।
- Get link
- X
- Other Apps

Comments
Post a Comment