भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन।
पुलिस ने छीना झपटी कर असफल करने की कोशिश की।
*आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला गरियाबंद ने मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह करने वाले बेरोजगार युवक के समर्थन में तथा छत्तीसगढ़ के समस्त बेरोजगार युवाओं के समर्थन में प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा के निर्देश पर जिला के सभी मंडलो में पुतला दहन किया गया,,इसी क्रम में मण्डल फिंगेश्वर के नगर के हृदय स्थल बस स्टैंड पर ,,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुतला दहन किया गया,किंतु दमनकारी नीति अपनाते हुए सरकार और उसके पुलिस कर्मियों के द्वारा सिविल ड्रेस में तथा वर्दी में आकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ झुमा झटकी भी की गई तथा पुतला छीन लिया व पुतला जलाने से रोका गया। लेकिन पुतला को जलाने में युवा मोर्चा कामयाब रहे,बेरोजगार युवाओं के हित में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री राजू साहू जी ने बताया कि बेरोजगारों के प्रति छतीसगढ़ की सरकार के द्वारा निरन्तर अपनाई जा रही उपेक्षापूर्ण नीति एवम कल मुख्यमंत्री निवास के सामने एक बेरोजगार युवक के द्वारा किये गए आत्मदाह के प्रति युवाओं में आक्रोश व्याप्त है। कल एक युवक के द्वारा बेरोजगारी से व्यथित होकर मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया गया है,वह एक सभ्य समाज पर बदनुमा दाग है ,कोषाध्यक्ष मनीष हरित ने कहा कि यह संविधान में वर्णित राज्य के कल्याणकारी समाज की अवधारणा की असफलता को इंगित करता है ,कंही न कंही बेरोजगारों को छत्तीसगढ़ की सरकार ने अपने घोषणपत्र में जो सब्जबाग दिखाया था उससे बेरोजगार व्यथित है एवम आक्रोशित है,जनता के उम्मीद पर,, भूपेश बघेल और उसकी कांग्रेस सरकार भस्मासुर साबित हो रही है,,इस हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा कलेक्टर के माध्यम से राज्य सरकार से यह मांग करती है कि*
*आत्मदाह के पीड़ित युवा की समस्या का हल तत्काल प्राथमिकता के साथ पूरा कराए जाएं या पीड़ित परिवार को यथोचित सहायता अविलम्ब प्रदान किया जाए,छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने घोषणापत्र में बेरोजगारों को 2500 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिए जाने का जो वायदा किया था उसे जुलाई माह से प्रारम्भ किया जाए एवम राज्य सरकार के शपथ ग्रहण के दिनाँक से शेष बेरोजगारी भत्ता की राशि को दिया जाए, राज्य सरकार के द्वारा अनेक भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया गया था उसके शेष प्रक्रिया को तुरन्त पूरा किया जाए जैसे आरक्षक भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया को तुरन्त सम्पन्न करा कर उसके परिणाम जारी किए जाए,छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञापित परीक्षा एवम निलंबित किये गए सहायक प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा को संपादित कराया जाए साथ ही उक्त परीक्षा के लिए अनिवार्य शर्त स्लेट परीक्षा के परिणाम को अतिशीघ्र घोषित करते हुए योग्यताधारी छात्रों को भी परीक्षा में सम्मिलित किया जाए,सूबेदार,सब इंस्पेक्टर,प्लाटून कमांडर के लिए जारी किए विज्ञापन को तुरन्त ही प्रारम्भ कराया जाए,लगभग 15000 शिक्षकों की लंबित विज्ञापन को जारी करते हुए प्रक्रिया को पूर्ण कराया जाए,व्ययसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) के द्वारा जारी किए जाने वाले विज्ञापनों को अघोषित रूप से जो रोक दिया गया है उनको तुरन्त जारी किया जाए,कोरोना के इस संक्रमणकालीन परिस्थितियों के मद्देनजर राज्य सरकार के द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले सभी वर्गों के परीक्षार्थियों से अगले 2 वर्ष तक किसी भी तरह का आवेदन शुल्क नही लिया जाए। हमारी यह मांग पूरा ना किये जाने की दशा में युवा मोर्चा पूरे प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन एवम आंदोलन करेगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला गरियाबंद के कार्यकर्ता इस कोरोना महामारी में नियमों के अनुसार मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पुतला दहन व नारेबाजी किया गया लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा उनके सरकार द्वारा चाहे मंत्रियों विधायक हो चाहे सांसद हो नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का ना पालन करते हुए 144 धारा का उल्लंघन करते हुए कार्यक्रम कर रहे हैं यह निंदनीय है कार्यक्रम के उपरांत तहसीलदार फिंगेश्वर को ज्ञापन भी सौपा गया इस दौरान भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री पूनम यादव जी, उपाध्यक्ष अशोक साहू जी,श्रीमती सन्तोषी श्रीवास्तव जी, पदमा यदु जी, युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष सुयश सोनी जी ,रूपेश साहू जी,गोपेश साहू,श्यामसुंदर उपस्थित थे।*


Comments
Post a Comment