भगवान श्री जगन्नाथ जी की शोभा यात्रा नहीं निकलेगी इस वर्ष
फिंगेश्वर - भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की वार्षिक रथ यात्रा इस बार 23 जून को है, को इस बार करोना वायरस के उग्र संक्रमण,प्रशासनिक नियमो के अनुपालन और फिजिकल डिस्टेंस के बाधित होने की संभावना के कारण श्री मंदिर ट्रस्ट कमेटी ने ने निर्णय लिया है कि श्री बालाजी मंदिर और श्री पंच मंदिर से नगर भ्रमण के लिए वाले दोनों रथ नहीं निकाले जाएंगे साथ ही इस दिन लगने वाला मेला भी नहीं लगेगा,इस बात की जानकारी वरिष्ठ ट्रस्टी राकेश तिवारी ने दी है,उन्होंने बताया कि श्री दुधाधारी मठ रायपुरऔर श्री राजीव लोचन मंदिर राजिम ट्रस्ट के सरवाराकर महंत श्री राम सुंदर दास से चर्चा पर उन्होंने भी बताया कि वहां भी रथ यात्रा नगर भ्रमण के लिए नहीं निकाली जाएगी,मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सरवाकार राजा महेंन्द्र बहादुर सिंह और ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को रथ यात्रा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि अपने अपने घरों में ही रहकर भगवान श्री जगन्नाथ से देश और प्रदेश को करोना वायरस रूपी आपदा से निपटने की शक्ति प्रदान करे

Comments
Post a Comment