गोधन न्याय योजना का शुभारंभ हुआ आज 2 कुंवीटल 42 किलो गोबर खरीदा गया मंडी प्रांगण में
पत्रकार जितेंद्र शर्मा
गोपालको किसानों के चेहरों में आई प्रसन्नता ।
फिंगेश्वर,
आज दोपहर 3:00 बजे छत्तीसगढ़ शासन की गो धन न्याय योजना के तहत नगर पंचायत फिंगेश्वर द्वारा आयोजन का शुभारंभ मंडी प्रांगण स्थल पर हजारों किसानों व गो पालको मुख्य अतिथि विशेष अतिथि प्रशासनिक अधिकारी समस्त पार्षद गण सभापति महिला पार्षद जनप्रतिनिधि दंडाधिकारी थाना प्रभारी व्यापारी संघ पत्रकार संघ के उपस्थिति में भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना के साथ गोबर खरीदी का कार्य शुभारंभ किया गया नियमानुसार नगर पंचायत में 55 लोगों ने पंजीयन कराया था जिनमें से 17 लोगों ने स्थल पर गोबर लाकर बेचा जिसकी मात्रा 2 क्विंटल 42 किलो बताई गई कुल कीमत की राशि पंजीयन कर्ताओं के खाते में चली जाएगी उक्त जानकारी दी गई ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में नगर के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सरपंच शिव कुमार सिंह ठाकुर वरिष्ठ नेता भागवत हरित नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव व्यापारी संघ अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रुकमणी मांडले तहसीलदार प्रेम राम साहू मुख्य कार्यपालन अधिकारी येशा लहरें संयुक्त रुप से श्री कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना की इस अवसर पर विशेष रूप से वरिष्ठ नेता एवं एल्डरमैन ओमप्रकाश बंछोर पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल चंद्राकर अशोक राजपूत उपस्थित थे संचालन कर्ता परमानंद यादव भगवत आचार्य ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा गोपाल को के हित मैं गोधन न्याय योजना से आज क्षेत्र की जनता कि खुशी व प्रसन्नता पर विचार रखें मुख्य नगर पंचायत अधिकारी ने मंचासीन एवं उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी व रूपरेखा राखी उन्होंने बताया कि गोबर खरीदने का कार्य नगर के बहार गौठान स्थल तक पहुंचा कर देने वाले हितग्राही को दो रुपए किलो से भुगतान होगा जो लोग स्थल तक नहीं पहुंचा सकते हैं उन्हें 25 पैसे खर्च के तौर पर कम मिलेंगे यानी कि एक रुपए 75 पैसे प्राप्त होंगे जो महिलाएं प्रातः गोबर सड़कों से इकट्ठा कर बेचेंगे उन्हें पंजीयन कराना होगा गौठान में जो गाय से प्राप्त गोबर होगा उसका फायदा गौठान के रखवार को मिलेगा जो गोधन का पालन करते हैं उन्हें पंजीयन कराना होगा इस तरह सभी के सहयोग एवं परामर्श से योजना को सफल कर पाएंगे उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया मंच उपस्थित मुख्य अतिथि शिव कुमार सिंह ठाकुर ने योजना की प्रशंसा करते हुए इसे इमानदारी से बिना राजनीतिकरण के गौ माता के रक्षण पोषण करने की बात की साथ ही इन से होने वाले फायदे जैविक खेती केचूआ खाद और भी अनेक उत्पाद से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होना निश्चित कहा ।गोबर खाद से खेतों की उर्वरा शक्ति को बल मिलेगा जो कि किसानों को फर्टिलाइजर खाद से मुक्त करेगा मंचासीन भागवत हरित ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने यह निर्णय लेकर गौ माता की एक तरह से पूर्ण सुरक्षा व गो पाल को समृद्धि करने की दिशा में कदम बताया इससे पूर्व गौ ग्राम स्वालंबन योजना के तहत फिंगेश्वर के बुद्धिजीवियों समाजसेवियों ने संगठन के माध्यम से यह लड़ाई मांग के रूप में पूर्व में ही ब्लॉक जिला मुख्यालय से लेकर प्रदेश के मुखिया तक₹5 किलो गोबर एवं ₹10 लीटर गोमूत्र खरीदे जाने की मांग रखी गई थी निश्चित ही हमें इस दिशा में सफलता मिली है फिर भी हम अपनी मांगों को आगे भी किसान हित में ₹2 की जगह ₹4 एवं ₹10 लीटर गोमूत्र खरीदने की मांग प्रदेश के मुखिया के पास रखेंगे कहां ।सभा को संबोधित करते हुए अशोक राजपूत ने कहा कि हमारे संस्कारों में धर्म में गौ माता का महत्व जो विलुप्त होता जा रहा था आज इस योजना से गोपाल को में यह भाव पैदा होगा कि वह गौ माता की रक्षा करें उनसे गोबर गोमूत्र जैसी अवधि प्राप्त कर अपने जीवन को खुशहाल करें उन्होंने नगर पंचायत के अध्यक्ष जगदीश यादव व पूरे पार्षद गणों का आभार व्यक्त किया ।
क्षेत्र के राजीम विधानसभा के विधायक श्री अमितेश शुक्ल ने अपने मार्गदर्शन में इस आयोजन की स्वीकृति दि साथ ही कोरोनावायरस केचलते स्वयं नहीं आ पाए किंतु क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के सहयोग से आयोजन को सफल बनाने की बात कही।इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत नगर पंचायत के समस्त पार्षद गणों संतोष पुरी गोस्वामी ,अरुण साहू, रंभा भाई ध्रुव, ठाकुर राम साहू, द्वारा किया गया मुख्य रूप से श्रीमती रुकमणी मांडले, श्रीमती किरण सोनी, श्रीमती मंजू लता हरित ,श्रीमती सरिता श्रीवास, महिला स्वच्छता कर्मी, पत्रकार गन नेमीचंद बंजारे ,योगेश ठाकुर, अजीज खान, किरण सोनी शिक्षक एचएल साहू, गोपालक सुखराम यादव , चुकन, सभी ने पुष्पा हार व गुलदस्ता भेंट कर समस्त अतिथियों का सम्मान स्वागत किया नगर पंचायत अधिकारी श्री लहरें मैडम का भी स्वागत किया गया कार्यक्रम की भव्यता देखते बन रही थी गरियाबंद जिले के नगर पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष जगदीश यादव ने मंच को संबोधित किया वह समस्त अतिथियों का स्वागत सम्मान आभार व्यक्त कर सरकार की इस महती योजना के प्रति नगर के समस्त बुद्धिजीवियों से मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपेक्षा की आयोजित कार्यक्रम के लिए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी एवं नगर अध्यक्ष श्री यादव के द्वारा इस आयोजन की काफी प्रशंसा की गई आयोजन स्थल पर पंजीयन कर्ताओं द्वारा गोबर लाया गया था जहां पंचायत के स्टाफ द्वारा उसे तोल कर अपने अधिकार में लिया जिसमें मुख्य रुप से मोहम्मद निसार कुरेशी, केश कुमार ,नरेश ध्रुव, जयप्रकाश, एवं नगर पंचायत के इंजीनियर ने पूर्ण सहयोग किया ।





Comments
Post a Comment