फिंगेश्वर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही दो बाइक के साथ एक गिरफ्तार
फिंगेश्वर - फिंगेश्वर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया, आरोपी महासमुंद जिले का रहने वाला बताया जा रहा है, मुखबिर की सूचना पर फिंगेश्वर पुलिस ने की छापे मारकर कार्यवाहीl
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र से बाइक चोरी होने की सूचना फिंगेश्वर थाना में दर्ज हुई थी, इस दौरान थाना प्रभारी वेदवती दरियो को सूचना मिली कि महासमुंद में एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में है, पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी शेख फराज के कब्जे से एक हौंडा पैशन प्रो क्रमांक सीजी-23, जे-2042 और एक होंडा साइन सीजी-04, एलजेड-0426 मोटरसाइकिल जप्त कर ली है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी वेदवती दरियो के साथ सउनि हेमकुमार ठाकुर, जोहन राम ध्रुव, प्रआर0 रब्बान खान, रणजीत साहू, आर0 खम्भन साहू, इंदल साहू, गिरवर ठाकुर, सैनिक कामता बांधे, हरिशंकर
निर्मलकर, म0 सैनिक मंजू साहू विशेष सहयोग रहा।

Comments