शाला विकास समिति की बैठक में सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्रों का व पालकों का किया गया सम्मान





शाला विकास समिति की बैठक में सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्रों का व पालकों का किया गया सम्मान
फिंगेश्वर
   


    
          शासकीय ठाकुर दल गजन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक आज दोपहर आहूत की गई बैठक में नवीन शिक्षा सत्र सर्वोच्च अंक प्राप्त विद्यार्थी एवं उनके पलकों का सम्मान श्रीफल साल भेंट कर मोमेंटो व पुष्पा हार से किया गया ।अतिथियों द्वारा इस अवसर पर वृक्षारोपण का वृहद कार्यक्रम संपन्न किया गया।
     साला के प्राचार्य एसएस कवर ने संस्था में व्याप्त समस्याओं को लेकर सदन में उपस्थित जनों के समक्ष अपनी बात रखी जिसमें मुख्य रुप से भूगोल भौतिक शास्त्र के शिक्षकों की कमी ।लैब के लिए अतिरिक्त कमरे की आवश्यकता। इस वर्ष के छात्रों के परिणाम के संबंध में दसवीं में 96 छात्रों में से मात्र 25 छात्र ही अपनी योग्यता के आधार पर उत्तीर्ण हो पाए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुझे बच्चों में मेहनत व लग्न में कभी वह पढ़ाई के प्रति रुचि नहीं दिखाना बताया गया।चौकीदार की आवश्यकता। आगामी 15 अगस्त के संबंध में सरकार के आदेश अनुसार किस तरह व्यवस्था की जाए इस विषय पर प्रस्ताव।विद्यालय परिसर में पेयजल हेतु पानी की अति आवश्यक व्यवस्था पर महत्व दिया ज्ञात हो कि पूर्व में किए गए वर्षों पुराने बोर में खराबी के कारण पानी नहीं मिल पाता नगर पंचायत द्वारा दिए गए नल द्वारा थोड़ी व्यवस्था हो जाती है किंतु इतनी बड़ी संस्था और साथ ही वृक्षा रोपण के पश्चात पानी के महत्व को देखते हुए नए बोर खनन का प्रस्ताव रखा गया समिति के सदस्यों द्वारा राकेश तिवारी ने नगर पंचायत जनपद पंचायत या पार्षद नीधि किसी भी मद से बोर खनन हेतु प्रयास किया जाना बताया समिति के सदस्य जितेंद्र शर्मा ने विद्यालय के प्राचार्य द्वारा बच्चों मैं पढ़ाई को लेकर रूचि ना होने के पीछे बच्चों में भय नहीं होने से वह अनुशासन का पालन नहीं करने की वजह वह उन्हें मोटिवेट करने के लिए कुछ आवश्यक सुझाव पर चर्चा की ।समिति ने 15 अगस्त को लेकर सरकार की गाइडलाइन का पालन करना स्वीकार किया कार्यक्रम को अगले क्रम में ले जाते हुए शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व नगर पंचायत के एल्डरमैन ओमप्रकाश बंछोर ने बैठक में उपस्थित सभी अतिथियों विशेष अतिथियों शिक्षक गण एवं शाला में उत्कृष्ट नंबर लाकर गौरवान्वित करने वाले छात्र जगदीश सोनकर पिता संतराम कक्षा दसवीं जिसने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे गरियाबंद जिले को गौरवान्वित किया एवं कक्षा 12वीं के श्यामू साहू ने 67:4 अंक प्राप्त कर साला का गौरव बढ़ाया इस अवसर पर छात्र एवं उनके पालकों का सम्मान समस्त अतिथियों द्वारा पुष्पा हार श्रीफल साल उड़ा कर स्वागत व सम्मान किया गया इसमें विशेष रूप से मुख्य नगर पंचायत अधिकारी येशा लहरें विधायक प्रतिनिधि राकेश तिवारी जितेंद्र सिंह ठाकुर करीम खान नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव उपाध्यक्ष श्रीमती रुकमणी मांडले पार्षद एवं सभापति श्रीमती मंजू लता हरित व्यापारी संघ एवं पत्रकार संघ अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा महेंद्र सिंह ठाकुर पत्रकार संघ संरक्षक अरेंद्र पहाड़िया पत्रकारजितेंद्र सिन्हा सोसायटी अध्यक्ष नत्थू कश्यप विशेष रूप से उपस्थित थे विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य एसएस कवंर अमृत यदु एस एस डेहरिया बीएल सिन्हा डी पी तारक मनोज निषाद तू केश्वर ध्रुव पीके साहू उत्तम राजवंशी ताडी सर कुरेशी सर के के साहू ने सजन मैं उपस्थित सभी अतिथि गणों का स्वागत व सम्मान पुष्पा हार  से किया किया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती की पूजा अर्चना विशेष अतिथि महेंद्र सिंह ठाकुर करीम खान जितेंद्र शर्मा श्रीफल प्रसाद के साथ किया। बैठक में अन्य विषयों पर भी निर्णय व विचार विमर्श जैसे ऑनलाइन बच्चों को शिक्षण को लेकर बैठक में विशेष रूप से चर्चा की गई थाना प्रभारी वेदवती दरियो वह जनपद पंचायत अधिकारी श्रीमती स्वेच्छा सिंह विशेष रूप से आमंत्रित थी शासन की योजना के परिपालन में समस्त शिक्षक स्टॉप सहित शिक्षिकाओं में मुख्य रूप से कमला दल वाणी श्रीमती शीला दुबे श्रीमती श्रीवास्तव मैडम उपस्थित जनों द्वारा वृक्षारोपण का कार्य संपन्न किया गया विद्यालय परिवार के अंदर ग्राउंड में फलदार वृक्ष एवं बाहर के परिसर में छायादार वृक्ष व अशोक के पौधों का रोपण किया गया पूरे आयोजन में जनभागीदारी अध्यक्ष ओमप्रकाश बंछोर के द्वारा की गई व्यवस्था को लेकर सभी ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी





Comments

Popular posts from this blog

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

आज प्रधानमंत्री से होगी मनकी बात । बासिन केंद्र ।

भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया