एसडीएम वाहिले एवं प्रशासनिक अमले ने नगर में घूम घूम कर शासन के दिशा निर्देशों का पालन करवाया



फिंगेश्वर

  आज सुबह 10:00 बजे से राजस्व एसडीएम जेडी वाहिले थाना प्रभारी वेदवती दरियो नगर पंचायत अधिकारी येशा लहरें पुलिस स्टाफ नगर पंचायत के स्टाफ ने आज दूसरे दिन भी नगर वासियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लेनदेन के लिए सभी को कोरोना संक्रामक से बचने शासन की गाइडलाइन का पालन करने सख्त दिशानिर्देश दिए गए स्वयं वाहिले सर ने दुकान दुकान जा कर कड़े शब्दों में कोरोना टेस्ट कराने के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में सभी व्यापारी एवं उनके कर्मचारी शीघ्र अति शीघ्र संपर्क कर टेस्ट कराएं कुछ व्यापारियों को तो उन्होंने यहां तक कहा कि अगर आप टेस्ट नहीं कराएंगे तो दुकान बंद है और भी कार्रवाई की जा सकती है इस बात को लेकर व्यापारियों में चर्चा रही इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर पी कुदेशिया से व्यापारी संघ अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने चर्चा की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि हमारे पास एक लैब टेक्नीशियन हैं और 1 दिन में लगभग 30 व्यक्तियों का टेस्ट हो सकता है उसमें सभी वर्ग के लोग हो सकते हैं आज 20 व्यापारियों का व्यापारी संघ से टेस्ट कराया गया कुल  41व्यक्तियों का स्वास्थ विभाग की ओर से कोरोनावायरस टेस्ट एवं पंजीयन किया गया आगे भी नियमित 20 से 30 व्यक्तियों का पंजीयन व टेस्ट किया जाएगा थाना प्रभारी ने लोगों को मास्क पहनने व सामाजिक दूरी के निर्देश दिए नगर पंचायत अधिकारी लहरें मैडम ने व्यापारियों व लेनदेन के लिए आए व्यक्तियों को शक्ति के साथ नियम पालन कराने के निर्देश दिए लगभग 2 से 3 घंटे पैदल नगर भ्रमण कर पूरे व्यापारिक प्रतिष्ठानों चौक चौराहे बस स्टैंड सभी जगह नियमों को पालन कराने के उद्देश्य अधिकारियों ने सख्त कार्यवाही की ।


____________________****______________

Comments

Popular posts from this blog

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

आज प्रधानमंत्री से होगी मनकी बात । बासिन केंद्र ।

भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया