समाजिक दूरी मास्क के बिना धड़ल्ले से हजारों लोग बेधड़कसब्जी खरीदने के लिए शासन के नियमों की उड़ा रहे धज्जियां लोगों की शिकायत प्रशासनिक अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं फिंगेश्वर
रविवार को फिंगेश्वर साप्ताहिक बाजार की स्थिति भयावह
फिंगेश्वर
शासन की गाइडलाइन अनुसार सप्ताहिक बाजार के स्थान पर प्रतिदिन नियमित स्थानी सब्जी वालों के द्वारा सब्जी बेचने का अधिकार बताया गया था किंतु विगत दो-तीन सप्ताह से फिंगेश्वर में रविवार के दिन सप्ताहिक बाजार के रूप में मेला लग रहा है यहां नयापारा राजिम महासमुंद किरवाई बोरसी अनेकों स्थानों से चार चक्का वाहनों में सब्जियां भरकर फिंगेश्वर में विक्रय करने हेतु आ रहे हैं फिंगेश्वर नगरवासी एवं जन चर्चा में यह विषय प्रबलता से उठ रहा है इन परिस्थितियों में कोरोना संक्रमण को कैसे रोका जा सकता है
इसके लिए संबंधित नगर पंचायत प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी साथी जागरुक पार्षद गण को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है किंतु आप देख सकते हैं किस तरह की स्थिति फोटो में दिख रही है ऐसी स्थिति में क्षेत्र के लोग संक्रमित होने से कैसे बच सकते हैं व्यापार बंद करने या व्यापारियों के लिए समय सीमा निर्धारण करने से कोरोनावायरस के संक्रमण को नहीं रोका जा सकता जब तक ऐसी परिस्थितियां निर्मित होती रहेगी क्षेत्र के लोग कभी भी संकट में पड़ सकते हैं उल्लेखनीय है कि इस संबंध में कल ही मंडी प्रांगण स्थल पर फिंगेश्वर के व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों आम जनप्रतिनिधियों पत्रकार गण एवं बुद्धिजीवी वर्ग में बाजार हाट सप्ताहिक पर रोक लगाने और नियमित बाजार की व्यवस्था सुदृढ़ करने नगर पंचायत अधिकारी थाना प्रभारी एवं दंडाधिकारी तहसीलदार जी के सामने इस विषय को रखा था और इस पर प्रशासनिक अमले द्वारा कारवाही की बात भी स्वीकार की गई थी आज बाजार की स्थिति पूर्व की तरह बिना डर बेखौफ आस पास 40 गांव के लोग बाजार करने यहां पहुंचे हैं यह एक चिंता का विषय है नगर के युवा जागरुक गणों ने इस विषय को सोशल मीडिया में बड़े जोर शोर से उठाया है



Comments
Post a Comment