थाना प्रभारी एवं नगर पंचायत अधिकारी एवं तहसीलदार ने संयुक्त रूप से नगर भ्रमण कर मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया।
जितेंद्र शर्मा
फिंगेश्वर
आज सुबह 11:00 बजे नगर पंचायत परिसर से मेन सदर रोड में बिना मास्क के घूम रहे मनचलों एवं आवश्यक सामग्री लेनदेन करने आए लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर उन्हें सजा के रूप में चालान काट कर 17,000 कीी राशि घूम घूम कर राजस्व वसूली की गई थाना प्रभारी वेदवती दरियो तहसीलदार प्रेमु राम साहू नगर पंचायत के लेखापाल एवं स्टाफ मोहम्मद निसार कुरैशी जयप्रकाश नरेश ध्रुव एवं पुलिस प्रशासन की ओर से महिला पुलिस व सैनिक बल के साथ पुराना बस स्टैंड के आसपास लगे व्यापारिक प्रतिष्ठान किराना दुकान होटल इलेक्ट्रॉनिक दुकान कपड़ा दुकान फल दुकान जूता चप्पल की दुकान मैं घूम घूम कर सभी को मास्क पहने एवं समाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह सुझाव वह निर्देश दिए गए सड़क पर साइकिल सवार बाइक सवार युवाओं को रोक रोक कर समझाया गया चालान काटा गया इस कार्रवाई को देख अनेक लोगों ने तत्काल अपने चेहरे को रुमाल से गमछा से मास्को से ढका और चलते बने आगे शहीद स्मारक चौक से होते हुए समस्त व्यापारिक परिसरों पर जा जा कर
कठोर कार्यवाही की गई शिवाजी चौक एवं नए बस स्टैंड मैं सभी फुटकर दुकानों ठेला चालकों को विशेष रूप से निर्देशों के पालन करने का सुझाव दिया गया इस कार्रवाई से शासन की सक्रियता कोरोनावायरस के बढ़ते कदम को देखते हुए ठोस कदम माना जा रहे हैं लोगों में चर्चा है कि गरियाबंद जिले की स्थिति भले ही अच्छी है फिर भी हर ब्लॉक मुख्यालय कोपरा पांडुका छूरा ऐसी जगहों पर साप्ताहिक बाजारों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए फिंगेश्वर मैं रविवार के दिन पूर्व में सप्ताहिक बाजार होने के कारण वर्तमान में भी दूरदराज के सब्जी व्यापारी जैसे राजिम नवापारा महासमुंद वह अन्य क्षेत्रों के लोग भी फिंगेश्वर में व्यापार करने पहुंच रहे हैं जबकि हाट बाजार पूर्णता शासन के नियमों में बंद माना गया है निमित्त बाजार की व्यवस्था ही जारी रहेगी इस पर नगर पंचायत अधिकारियों को ध्यान देने की सख्त आवश्यकता है साथ में छोटे-मोटे ढेला व्यापारी होटल व्यापारी गुपचुप चार्ट ठेला मैं लोगों को खड़े होकर वही खाते देखा जा रहा है उन्हें भी पार्सल व्यवस्था के तहत व्यापार करने के सुझाव पूर्व में दिए गए हैं किंतु ग्राहक उसका पालन नहीं करते हैं इस पर भी ध्यान देना आवश्यक है ।
_____________________***_______________

Comments
Post a Comment