पेट्रोल पंप बिना मास्क पहने कर्मचारी पेट्रोल दे रहे।


Jitendra Sharma


नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां सुझाव देने पर कर्मचारी करते हैं बहस ।

फिंगेश्वर ,
       
       नगर से एक किलोमीटर दूर संदीप पेट्रोल पंप  में कर्मचारी बिना मास्क के पेट्रोल भर रहे हैं बाइक सवार भी बिना मास के पेट्रोल ले रहे हैं शासन को दिखावे के लिए पर्ची लगाई गई है बिना मास्क के पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा किंतु आप देख सकते हैं ना तो कर्मचारी नियमों का पालन कर रहा है नहीं बाइक सवार ।पेट्रोल पंप अकस्मात पहुंची पत्रकार संघ की टीम ने देखा और सवाल किया तो पेट्रोल पंप के कर्मचारी बहस बाजी पर उतर गए उग्र होकर लड़ाकू व्यवहार का प्रदर्शन किया इस परिस्थिति से पत्रकारों ने ऐसे पेट्रोल पंप एवं उनके कर्मचारियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देने की मांग की है उल्लेखनीय है कि विगत दिनों फिंगेश्वर निवासी युवक ने एक बोतल में पेट्रोल लिया की बोतल में पेट्रोल के निचले स्तर पर पानी पाया गया जिसका उसने स्थल पर ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाला अनेकों बार उनकी शिकायतें को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के प्रयास उपभोक्ता करते हैं इस संबंध में पेट्रोल पंप मालिक अधिकारियों से अच्छी पकड़ होने के कारण बचे रहते हैं उसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है ।

Comments

Popular posts from this blog

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

आज प्रधानमंत्री से होगी मनकी बात । बासिन केंद्र ।

भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया