भागवताचार्य परमानंद जी ने पांच दीपक प्रकाश का राम मंदिर की भूमि पूजन के लिए जलाकर राम राज्य की स्थापना वह अपने देश का कल्याण करने में सहयोग करें अपील की

फिंगेश्वर



5 अगस्त बस पांच नहीं ।
यह पंचामृत कहलाएगा।
एक रामायण फिर से अब।
राम मंदिर का लिखा जाएगा।।
जितना समय रहे वह उतने।
। भूमि पूजन आसान न था।।
इसके खातिर जाने कितने माताओं का दीप बुझा।।
गुंबज सर चढ़कर कोठारी।
बंधुओं ने गोली खाई थी ।।
नाम सैकड़ों गुम नाम था।
जिन्होंने जान गंवाई थी।।
एक गुजारिश है सबसे ।
बस दीपक 5 जला देना।।
5 अगस्त के भूमि पूजन में। अपना प्रकाश अयोध्या पहुंचा देना।।
श्री राम भक्तों 500 साल से हमारे प्रभु राम कटघरे के अंदर खड़े हुए थे ,हमारे भारतीय संस्कृति को समूल नष्ट करने प्रभु राम के अस्तित्व को मिटाने के लिए राम मंदिर को ध्वस्त करके मस्जिद बना दिया गया था राम भक्तों ने अपने प्राण की बाजी लगाकर के जहां राम की तपस्या राम नाम लेखन कर आज हमारी सरकार आदरणीय नरेंद्र मोदी और समस्त राम भक्तों के तपस्या कर्मठ मेहनत और परिश्रम के कारण हमने उसे पुनः अयोध्या नगरी पर राम राज्य स्थापित करने का अथक प्रयास करते पूर्ण हुआ है।
भागवत पुराण में भगवान विष्णु जी साधारण राजा के घर पुत्र बनकर चौबीस अवतारों में राम के रूप में जन्म लिये।
दोहा-जोग लगन ग्रह बार तिथि सकल भय अनुकूल ।
चर अरू अचर हर्षजुत रामजनम सुखमूल।।190
जिन्होंने हमें मानव जीवन जीने की कला, हम सबको परिवार में कैसा रहना चाहिए कैसे मानव जीवन जीना चाहिए उन्होंने जी करके बतलाए। आज गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस को लिख करके हमें समझाने का प्रयास किया है ऐसे प्रभु राम के मंदिर की पुनर स्थापना एवं भूमि पूजन 5 अगस्त को आप सभी राम भक्तों के कारण यह संभव हुआ है हमारी आस्था हमारे पूर्वजों की श्रद्धा और भक्ति सदैव अयोध्या के प्रति सरयू नदी के प्रति मां गंगा के प्रति जुड़ी हुई थी। चुकि यह असंभव को संभव प्रभू श्रीराम जी ने हम सब पर कृपा किया है। कहां भी गया है भगवान के घर में देर है पर अंधेर नहीं है।आप सब से अनुरोध करते हैं ऐसे ऐतिहासिक पावन दिवस को अपने-अपने घरों के सामने 5 दीपक जलाकर राम राज्य की स्थापना एवं ऐतिहासिक पर्व मनाये। अब भारत देश का सर्वोच्च तीर्थ अयोध्या ही होगा अयोध्या से भक्ति की सरयू धारा ज्ञान की धारा बहने लगेगी।।
- चौपाई-
अकथ अलौकिक तीरथ राऊ।
देइ सद्ध फल प्रगट प्रभाव।।
यह तीर्थराज अयोध्या अलौकिक और अकथनीय है एवं तत्काल फल देने वाला है इसका प्रभाव प्रत्यक्ष है

Comments

Popular posts from this blog

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

आज प्रधानमंत्री से होगी मनकी बात । बासिन केंद्र ।

भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया