ग्राम पंचायत खुटेरी के नाला में चल रहा है अवैध रेत उत्खनन यह खूटेरी और सिर्रीखुर्द के सरहद पर पड़ने वाला सरगी नाला है
गरियाबंद फिंगेश्वर ग्राम पंचायत खुटेरी के नाला में चल रहा है अवैध रेत उत्खनन यह खूटेरी और सिर्रीखुर्द के सरहद पर पड़ने वाला सरगी नाला है जहां सुबह के 4:00 बजे से ही ट्रैक्टर लग जाया करती है पिछले 2 दिन पूर्व खनिज विभाग और नयाब तहसीलदार फिंगेश्वर ने कार्रवाई करते हुए 4 ट्रैक्टर को जप्त किए हैं पर रेत माफियाओं का हौसला बुलंद है इस प्रकार की कार्रवाई से वह नहीं डरते इसके साफ संकेत है कि 1 दिन बाद ही रेत परिवहन उन्होंने चालू कर दिया है जब तक कि इनके उपर बड़ी कार्यवाही नहीं होगी जब तक शायद शासन प्रशासन से रेत माफिया नहीं डरेंगे ,शासन से अभी किसी प्रकार से भी रेत खनन करने पर बिना परमिशन के मनाही हैं लेकिन रेत माफिया अपने आपको ही कानून से बड़े मानकर रेत खनन करते हैं आज जब मीडिया वाले मौके पर पहुंचे तो मीडिया को देखकर सभी परिवहन करते हुए को छोड़कर वाहन लेकर भाग खड़े हुए l
अगर शासन-प्रशासन इन पर कारवाही नहीं करती है तो इनके हौसले और बुलंद होते जाएंगे खुटेरी के सरपंच और गांव के लोगों से जब हमने बात किया उन्होंने बताया कि हमने कई बार रेत उत्खनन के मामले में मना किया है पर यह रेत माफिया हमारी बातों को अनसुना कर देते हैं यह आसपास के गांव से आते हैं दूसरे ग्राम पंचायत के लोग हैं, जब मना करो तो किसी प्रकार से भी उलझने की कोशिश करते हैं उन्होंने मांग की है कि इन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

पत्रकार जितेंद्र शर्मा

Comments
Post a Comment