इस वर्ष राजा दशहरा नहीं हो पाएगा करोना संक्रमण के चलते प्रशासन के दिशा निर्देश पर ट्रस्ट कमिटी ने दशहरा महोत्सव नहीं मनाया जाना तय किया

फिंगेश्वर






- मंदिर ट्रस्ट कमेटी फिंगेश्वर के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि पर्व की समाप्ति आज जंवारा विसर्जन के साथ हो गई,इस बार मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सरवराकार राजा महेंद्र बहादुर सिंह के अचानक अस्वस्थ होने के कारण उनकी अनुपस्थिति में नवरात्रि पर्व की सारी औपचारिकताएं उनके भतीजे ट्रस्टी कुंवर नीलेंद्र बहादुर सिंह ने पूरी की,नवरात्रि पर्व के प्रारंभ होने के पहले ही ट्रस्ट कमेटी ने इस फिंगेश्वर राजा दशहरा महोत्सव करोना वायरस संक्रमण के कारण प्रशासन के नियमों व दिशा निर्देशों के अनुपालन व जनहित में रद्द कर दिया था






,मंदिर ट्रस्ट कमेटी के वरिष्ठ ट्रस्टी व कोषाध्यक्ष राकेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि,इस बार फिंगेश्वर राजा दशहरा महोत्सव का आयोजन नहीं किया जा रहा है,जिसके तहत उस दिन कोई मेला महोत्सव,रात्रि में होने वाले सार्वजनिक सास्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे ऐसे में मंदिर ट्रस्ट कमेटी के साथ साथ स्थानीय निकाय,समाचार पत्रों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संचालकों से भी फिंगेश्वर के राजा दशहरा महोत्सव के रद्द होने के संबंध में अंचल के लोगों तक सूचना पहुचाने में अहम भूमिका निभाने की नितांत आवश्यकता है।





Comments

Popular posts from this blog

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

आज प्रधानमंत्री से होगी मनकी बात । बासिन केंद्र ।

भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया